image: cm trivendra singh rawat wife degree case report

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी की डिग्री फर्जी नहीं हैं, जांच में सामने आई बड़ी बातें

Jul 31 2018 4:39PM, Writer:कपिल

हाल ही में उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत की डिग्री को लेकर काफी बवाल मचा था। आपको बता दें कि बीजेपी के ही पूर्व नेता रह चुके सुभाष शर्मा ने सीएम त्रिवेंद्र की पत्नी की डिग्रियों पर सवाल खड़े किए थे और जांच की मांग की थी। सुभाष शर्मा का कहना था कि सुनीता रावत की डिग्री फर्जी हैं और उन्होंने उत्तर मध्यमा किया ही नहीं है। सुभाष शर्मा ने कहा था कि सीएम की पत्नी के इंटरमीडिएट की डिग्री वैलिड नहीं है इसलिए ये सारे प्रमाण पत्र नौकरी के योग्य नहीं हैं। इसके बाद सवाल उठने शुरू हो गए थे कि क्या सच में ऐसा है? पुलिस द्वारा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी की डिग्रियों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी। इलाहाबाद से लेकर श्रीनगर और पौड़ी तक इन तमाम डिग्रियों की जांच की गई है।

यह भी पढें - खुशखबरी: उत्तराखंड के इन 5 जिलों में अक्तूबर से 'उड़ान' हेली सेवा शुरू
एक वेबसाइट के मुताबिक अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में पाया है कि सुनीता रावत के इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन के प्रमाण पत्र एकदम सही हैं। आपको याद होगा कि सुभाष शर्मा के आरोपों से तंग आकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सुनीता रावत का कहना था कि सुभाष शर्मा के द्वारा मीडिया में उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है औप झूठ बोला गया है। अब ये डिग्रियां सही पाई गई हैं, तो माना जा रहा है कि सुभाष शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उधर खबर ये भी है कि सुभाष शर्मा अपने खिलाफ दर्ज केस को लेकर हाईकोर्ट की शरण में गए हैं। देखना होगा कि आगे ये मामला क्या तूल पकड़ता है। फिलहाल सुभाष शर्मा ने जो कहा था, वो वीडियो भी देख लीजिए।

Posted by Subhash Sharma on Wednesday, July 18, 2018


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home