Video: यो मेरो पहाड़..एक खूबसूरत पहाड़ी गीत, जिसे दो महीने में 13 लाख लोगों ने देखा
Jul 31 2018 6:27PM, Writer:कपिल
कौन कहता है पहाड़ के गीतों में जान नहीं है? कुछ ऐसे बेहतरीन गीत बन रहे हैं उत्तराखंड में, जो सच में बेमिसाल हैं। ऐसा ही एक बेहतरीन गीत है यो मेरो पहाड़। पहाड़ की खूबसूरती को समेटे इस गीत को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 13 मई को इस गीत को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था और अब तक ये गीत कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। बीके सामंत ने इस गीत को लिखा है और गाया है। उन्होंने ही इस गीत को बेहतरीन संगीत की माला में पिरोया है। चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उत्तराखंड की लगभग हर लोकेशन में इस गीत को फिल्माया गया है। जबरदस्त संगीत और शब्दों का मायाजाल इस गीत में बुना गया है, जो कि आपको पहली ही नजर में पसंद आएगा। वास्तव में अगर आपको उत्तराखंड की खूबसूरती से रू-ब-रू होना है, तो ये गीत सिर्फ आपके लिए है।