image: colonel ajay kothiyal to contest tehri elections

उत्तराखंड के चुनावी रण में उतरेंगे कर्नल अजय कोठियाल, टिहरी सीट से ठोकेंगे दावेदारी!

Aug 1 2018 5:56PM, Writer:कपिल

इस वक्त उत्तराखंड की राजनीति में एक चेहरे पर सभी नज़रें टिकी हैं। वो हैं कर्नल अजय कोठियाल। कयास बहुत कुछ लगाए गए हैं। पहले ये खबरें सामने आ रहीं थी कि कर्नल अजय कोठियाल पौड़ी लोकसभआ सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल टिहरी लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोकेंगे। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नल अजय कोठियाल ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। यहां तक कि उन्होंने खुद ही कह दिया है कि वो टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। 2019 का रण नजदीक है और इसे लेकर सरगर्मी धीरे धीरे बढ़ने लगी है। वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कर्नल अजय कोठियाल ने इस बारे में कुछ बड़ी बातें बताई हैं।

यह भी पढें - ‘उत्तराखंड में पहुंच चुके हैं रोहिंग्या मुस्लिम’, BJP विधायक ने दिया बड़ा बयान
यह भी पढें - वाह! उत्तराखंड के 22 गांवों को हिल-स्टेशन बनाएगा डीयू, केंद्र सरकार से मिली हरी झंडी!
कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि ‘मैं युवाओं के सपनों को साकार करना चाहता हूं और उनका करियर बनान चाहता हूं। इस वजह से मैं राजनीति में कदम रख रहा हूं। कौन सा दल अच्छा है या फिर कौन सा दल बुरा है, मैं इस खेल में नहीं पड़ना चाहता। समाज के हित को लेकर मैं राजनीति में आना चाहता हूं’। केदारनाथ पुनर्निमाण, धारी देवी पुनर्निमाण, यूथ फाउंडेशन जैसे बड़े कामों से कर्नल कोठियाल की युवाओं के बीच एक अच्छी पैठ बनी है। अब तक अपने कैंपों के माध्यम से वो ना जाने कितने युवाओं को सेना में भर्ती करवा चुके हैं। इस वजह से जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ अच्छी है। हालांकि कर्नल अजय कोठियाल किसी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे ? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इतना जरूर है कि कर्नल अब नई जंग के लिए तैयार हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home