Video: बार बार छलके डीएम मंगेश घिल्डियाल की आंखों से आंसू, देखिए वो भावुक पल
Aug 2 2018 10:26AM, Writer:कपिल
पिता एक शिक्षक हैं, जो कि रिटायर हो गए। बेटा भी खुद शिक्षा की अलख जगा रहा है। मौका पिता के रिटायरमेंट का था, तो बेटे ने बार बार उन अनमोल पलों को याद किया। इस वीडियो में डीएम मंगेश घिल्डियाल हैं, जिन्होंने अपने पिता जी के रिटायरमेंट के क्षणों को बेहद भावुक बना दिया। एक लंबी सेवा के बाद उनके पिता सेवानिवृत हुए, तो डीएम मंगेश घिल्डियाल ने उस वक्त को याद किया, जब जिंदगी में पहली बार उन्हें गुरु के रूप में उनके पिता मिले थे। 9 वी कक्षा से B.Sc तक की शिक्षा उन्हें अपने ताऊजी मनोरथ प्रसाद घिल्डियाल के सानिध्य में मिली। अब जब पिताजी के रिटायमेंट का वक्त वक्त आया तो मंगेश घिल्डियाल उन सभी पलों को याद करके बार बार भावुक हुए। बेटे के लिए कपिता से बड़ा शिक्षक कौन हो सकता है? इसकी एक बानगी उसी वक्त देखने को मिली, जब डीएम मंगेश की आंखें बरबस छलक उठी। देखिए...एक बेटे के दिल में अपने पिता के लिए सम्मान और एक छात्र के दिल में अपने गुरू के लिए स्थान।