image: cruality against cow neat cattle in haldwani uttarakhand

देवभूमि में महापाप: उत्तराखंड की सड़कों से गाय चुराकर घिनौनी हरकत करते थे ‘शैतान’

Aug 2 2018 6:53PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक समुदाय विशेष की बहुत ही घटिया हरकत सामने आई है। दरअसल कुछ शैतानों ने हल्द्वानी शहर में जानवरों का जीना मुश्किल किया हुआ है। हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में कुछ ऐसे ही लोग आये हैं, जो रात के समय सड़कों से गाय और बैलों को उठा लेते थे और फिर उनको मार कर उनके मांस को दुसरे जानवरों के मांस के साथ मिला देते थे। पूरे शहर में बड़ी मात्रा में ये शैतान इस मांस को सप्लाई करते थे। पूछताछ में सामने आया है कि हल्द्वानी शहर और आस-पास के शहरों के लगभग हर बड़े रेस्टोरेंट में इनका मांस सप्लाई किया जाता था। पुलिस जब मौके पर पंहुची तो ये 3 शैतान एक बैल को मारने वाले थे। दो शैतानों ने बैल को पकड़ा हुआ था और तीसरा शैतान गंडासा उठाये उस बेजुबान को मारने को तैयार खड़ा था। पुलिस को देखकर गंडासा लिये शैतान पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढें - Video: बार बार छलके डीएम मंगेश घिल्डियाल की आंखों से आंसू, देखिए वो भावुक पल
पुलिस ने जिन 2 शैतानों को गिरफ्तार किया है सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पुलिस को बताया है कि वो इस घिनौने काम को लंबे समय से कर रहे हैं। पुलिस ने इन दरिंदों के खिलाफ गौंवंश अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया और जेल भेज दिया है। एक स्थानीय वेबसाइट की जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना पर वनभूलपुरा पुलिस ने चमन फोटो स्टूडियो बड़ी लाईन, इन्द्रानगर ठोकर के पास बने टीन सैड के अंदर दबिश दी। जैसे ही पुलिस टीम टिन-शेड में दाखिल हुई तो वहां का नजारा देख कर चौंक गई। दरअसल वहाँ तीन व्यक्ति गडांसा लिए एक बैल को काटने की तैयारी में थे। पुलिस को देखते ही गंडासा पकड़ा हुआ व्यक्ति किसी तरह चमका देकर भाग गया। लेकिन उसके 2 साथी पुलिस की पकड़ में आ गए।

यह भी पढें - खुशखबरी: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में भी नौकरियां उपलब्ध करायेगा उपनल
पुलिस पकड़ में आए दोनों युवकों की पहचान आमीर (25) पुत्र मो. रईस और सलीम (29) पुत्र अलाउद्दीन कुरैशी के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी हल्द्वानी के बड़ी रोड चमन फोटो स्टूडियो, इन्द्रानगर के रहने वाले हैं। वहीं फरार आरोपी की पहचान शहाबुद्दीन उर्फ साबू पुत्र सलाउद्दीन कुरैशी के रूप में हुई है। हल्द्वानी की सड़कों पर घूम रहे बेजुबान गाय और बैलों को अगवा करके उन्हें मारकर दुसरे जानवरों के मांस के साथ मिलाकर बेचने वाले शैतानों के कब्जे से हल्द्वानी पुलिस ने एक काले रंग के बैल में 01 लोहेनुमा छुरी 01 धारदार गंडासा 05 छोटी-बड़ी पीले रंग की लाईलोन की रस्सियाँ बरामद की हैं। जांच में पता चला है कि फरार आरोपी शहाबुद्दीन के खिलाफ पहले भी हल्द्वानी और लालकुआं कोतवाली में पशु क्रूरता और गौ संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज हो चुकी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home