उत्तराखंड में रोहिंग्या मुस्लिमों की घुसपैठ का अलर्ट, सक्रिय हुईं सुरक्षा एजेंसियां !
Aug 3 2018 2:06PM, Writer:कपिल
हाल ही में बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बड़ा बयान दिया था।य़ उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में रोहिंग्या मुस्लिम लगातार घुसपैठ कर रहे हैं और हरिद्वार की कई जगहों में आकर बस गए हैं। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। बताया जा रहा है कि एलआईयू ने रुड़की और कलियर क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले लोगों के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। यहां रहने वाले लोगों की गतिविधियों पर न ज़र रखी जा रही है। इस मामले पर पुलिस की गंभीरता लाज़मी है। दरअसल इन्हीं इलाकों को घुसपैठ के लिहाज से अतिसंवेदनशील भी कहा जाता है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे पहले भी यहां से विदेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। इस बारे में कुछ और खास जानकारियां हैं, जिनके बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है।
यह भी पढें - पहाड़ में लव जेहाद के नाम पर बवाल! आरोपी को जूतों की माला पहनाकर बाज़ार में घुमाया
सुरक्षा के लिहाज से खुफिया विभाग ने कलियर कांवड़ पटरी से लेकर मंगलौर कांवड़ पटरी तक अभियान चलाया। इस दौरान दुकानें लगाने वालों का वैरिफिकेशन किया गया है। बूताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान दुकानदारों की आईडी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिए गए हैं। ये सब कुछ डायरी में दर्ज किए गए हैं। खबर मिली है कि इस दौरान 235 दुकानदारों का वैरिफिकेशन किया गया। रुड़की और कलियर इलाके में रह रहे झुग्गी वालों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नज़रें हैं। खुफिया विभाग द्वारा मुखबिरों को काम पर लगा दिया गया है। किसी भी संदिग्ध के दिखने पर तुरंत खबर देने के लिए कहा गया है। हरिद्वार इसलिए भी संवेदनशील हो जाता है क्योंकि इस दौरान कांवड़ यात्रा चल रही है। हरिद्वार को लेकर पहले भी आतंकी धमकियों की खबर आ चुकी है।
यह भी पढें - बदरीनाथ की आरती का राज़ खुलेगा, किसी मौलाना ने नहीं बल्कि एक पहाड़ी ने लिखी ये आरती
इस इलाके में होटलों और गेस्ट हाउस मालिकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वो बिना किसी आईडी प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को कमरा ना दें। किसी भी व्यक्ति संदिग्ध या उसकी गतिविधियों पर शक हो तो हर हाल में पुलिस और खुफिया एजेंसी को खबर देने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि करीब एक महीने पहले ही खुफिया विभाग ने अवैध रूप से रह रहे एक अफगानिस्तानी युवक को यहां से पकड़ा था। इसके अलावा एक बर्मन नागरिक को भी यहां से पकड़ा जा चुका है। कलियर और रुड़की में अवैध तरीके से रह रहे कई बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं। अब सवाल ये है कि क्या सच में रुड़की और हरिद्वार के इलाके में रोहिंग्या मुस्लिमों की घुसपैठ हो रही है ? अगर ऐसा है तो उत्तराखंड के लिए ये बड़ी चिंता का सबब बन सकता है।