image: Anjali bisht and rahul Bauriyan new song launched

Video: एक दिलकश पहाड़ी गीत...पहाड़ के युवाओं का ये खूबसूरत अंदाज देखिए

Aug 5 2018 7:01PM, Writer:कपिल

देखा जाए तो पहाड़ में ही कई गीत ऐसे बने हैं, जो इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। इन गीतों को युवा पीढ़ी गुनगुना रही है और नए अंदाज में लोगों के सामने पेश कर रही है। इसी कड़ी में अंजलि बिष्ट और राहुल बौरियां एक बेहतरीन गीत लेकर आप सभी के बीच आए हैं। अलग अलग जौनसारी और हिमाचली गीतों को मिलाकर इस गीत को तैयार किया गया है। आपको बताते चलें कि अंजलि बिष्ट पौड़ी गढ़वाल के सिंडी गांव की रहने वाली हैं जबकि राहुल बौरियां उत्तरकाशी के पुरोला के रहने वाले हैं। अंजलि बिष्ट एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से एमए म्यूजिक की पढ़ाई कर रही हैं और राहुल देहरादून में अपना म्यूजिक स्टूडियो चलाते हैं। दोनों ने मिलकर इस गीत को बेहतरीन ढंग से तैयार किया है। आपको इस गीत में जौनसारी-हिमाचली गीतों की शानदार झलक दिखेगी।

यह भी पढें - Video: गढ़वाल से विदेशी मेहमानों को कितना प्यार है, 4 मिनट का ये वीडियो देखिए
आज ही इस गीत को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है और इसे लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खूबसूरत लोकेशन पर इस गीत को शूट किया गया है। टीम टोरनेडो का कैमरा वर्क और एडिटिंग कमाल की है। अंजलि और राहुल कहते हैं कि इस बार कुछ अलग करने की कोशिश की गई है और लोगों को ये गीत पसंद आएगा। उत्तराखंड के युवा अपनी आवाज के दम पर आज देशभर में छाप छोड़ रहे हैं। यहां तक कि बॉलीवुड में भी उत्तराखंड के युवा अपनी आवाज से अलग पहचान कायम कर रहे हैं। ऐसे में इन युवाओं का हौसला बढ़ाए रखना काफी जरूरी है। इसी तरह से इन युवाओं में कुछ नया करने की उम्मीद बढ़ती है। अंजलि बिष्ट और राहुल बौरियां को इस गीत के लिए शुभकामनाएं। कोशिश करते रहिए..पहाड़ के संगीत के लिए ऐसी कोशिशें होती रहनी चाहिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home