image: DM deepak rawat action in haridwar

Video: देवभूमि का निडर जिलाधिकारी..शराब के ठेकों पर मारा छापा तो उड़े सभी के होश

Aug 5 2018 8:26PM, Writer:आदिशा

डीएम दीपक रावत...उत्तराखंड के इस निर्भीक जिलाधिकारी से लोगों की उम्मीदें बंधी हैं। अपने तेज-तर्रार अंदाज की वजह से दीपक रावत आज लोगों के बीच मशहूर हैं। हाल ही में डीएम दीपक रावत को एक स्कूल से खबर मिली थी कि स्कूल के आसपास कुछ शराब के ठेके हैं और वहां लोग खुले में शराब पी रहे हैं। ये बात जानकर वो खुद हैरान रह गए। बस फिर क्या था दीपक रावत अपने साथ बिना कोई गार्ड लिए इन सरकारी शराब के ठेकों की तरफ चल पड़े। इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि डीएम किस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। अपनी जांच के दौरान डीएम ने पाया कि बाहर लोग शराब के मजे उड़ा रहे हैं। बेखौफ होकर दारू पर्टी चल रही है। एक एक कर दीपक रावत ने पहले इन लोगों को होश ठिकाने लगा दिए। इसके बाद वो देसी शराब के ठेके की तरफ चल पड़े।

यह भी पढें - Video: ये है DM दीपक रावत के काम करने का अंदाज, बेबस छात्रा को तुरंत मिला इंसाफ
यह भी पढें - Video: देवभूमि का निर्भीक डीएम, इस पहाड़ी को मिला बुजुर्गों, गरीबों, पीड़ितों का आशीर्वाद!
देसी शराब के ठेके में बीयर भी बेची जा रही थी लेकिन रेट लिस्ट ही गायब थी। ऐसे में डीएम दीपक रावत ने ठेके वाले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीेम दीपक रावत दूसरे ठेके में पहुंचे तो वहां अलग ही नज़ारा देखने को मिला। वहां बाहर ही खुले में कैंटीन चल रही थी। शराब के ठेके के बाहर खुले में कैंटीन चल रही है और लोग बाहर ही शराब पी रहे हैं। बस फिर क्या था शराब के ठेके चलाने वालों पर डीएम दीपक रावत बिफर पड़े। डीएम ने तुरंत ही आदेश दिया कि रात भर में भी ये कैंटीन यहां से हट जानी चाहिए। दीपक रावत ने सख्त लहजे में कह दिया कि ये धर्मनगरी है और यहां इस तरह के काम नहीं होने चाहिए। ये वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है और हर कोई डीएम दीपक रावत के इस काम की तारीफ कर रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home