Video: संकल्प खेतवाल का जादू बरकरार, स्टार प्लस के शो में देश ने सुना गढ़वाली गीत
Aug 5 2018 11:26PM, Writer:कपिल
ये वीडियो देखकर आप फिर से संकल्प खेतवाल पर गर्व करेंगे। पहाड़ का ये लड़का स्टार प्लस के शो दिल है हिंदुस्तानी-2 के मंच से उत्तराखंड के लोकगीतों को देश के सामने पेश कर रहा है। इस बार भी स्टेज पर उत्तराखंड का जादू बरकरार रहा। उत्तराखंड के संकल्प खेतवाल को बॉलीवुड सुन रहा है, बड़े दिग्गज सुन रहे हैं और देश सुन रहा है। खास बात ये है कि स्टार प्लस के शो में संकल्प गढ़वाली गीतों के जरिए अपनी अलग ही पहचान बना रहे हैं। ये वीडियो वास्तव में आपके रोम-रोम को खुश कर देगा। पहाड़ के इस लड़के की आवाज में जादू है और ये बात आप सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। एक बार फिर से संकल्प खेतवाल और मनुराज की टीम का नंबर आया। उम्मीद तो थी कि वो फिर से कोई गढ़वाली गीत गाएंगे लेकिन इस बार तो उम्मीद से भी बेहतर काम हुआ।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के संकल्प खेतवाल बॉलीवुड को भा गए, ये गढ़वाली गीत सुनकर झूम उठा देश
आप खुद देख सकते हैं कि संकल्प खेतवाल ने इस बार चंद्र सिंह राही जी के गीत राजमती घसेरी गीत गाया। खास बात ये है कि इस इस शो में गेस्ट के तौर पर आए बॉलीवुड के बेमिसाल सिंगर कुमार सानू ने कहा कि ये एक जादू है, जिससे किसी की नजर नहीं हट सकती। बादशाह का कहना था कि संकल्प खेतवाल की आवाज बेहद मुलायम और मखमली है। ऐसे में ये एक बेहतरीन पेशकश है। आप भी ये वीडियो देखिए।