image: Destination uttarakhand summit

पीएम मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं, रोजगार के लिए हो रहा है बड़ा काम

Aug 6 2018 8:53PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में शायद पहली बार रोजगार और युवा उद्यमियों के लिए एक बड़ा काम हो रहा है। बकायदा पीएम मोदी इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए उत्तराखंड आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 4 या फिर 5 अक्टूबर को पीएम मोदी उत्तराखंड में होंगे। हालांकि इस दौरान रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन भारत आ रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी का कार्यक्रम एक दिन आगे-पीछे हो सकता है लेकिन ये तय है कि पीएम उत्तराखंड आ रहे हैं। दरअसल डेस्टिनेशन उत्तराखंड समिट की तैयारियां जोरों पर हैं और सरकार इस बार कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बकायदा www.destinationuttarakhand.in नाम से वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है। इस समिट के जरिए अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्लेटफॉर्म मिलेगा।

यह भी पढें - वाह! उत्तराखंड के 22 गांवों को हिल-स्टेशन बनाएगा डीयू, केंद्र सरकार से मिली हरी झंडी!
इस निवेश के जरिए अलग अलग क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार दिया जाएगा। उत्तराखंड के उद्यमियों को भी इसमें मौका दिया जाएगा। इसका अच्छा पहलू ये है कि निवेशकों से उत्तराखंड के स्थानीय उद्यमियों का टाईअप होगा। इस तरह से दोनों को ही फायदा मिलेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि राज्य के युवा उद्यमियों के लिए ये एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कुछ मुख्य क्षेत्रों की लिस्ट तैयार हुई है। इसमें हॉर्टीकल्चर, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, हर्बल, एरोमेटिक, आयुष, वैलनेस, फार्मास्युटिकल्स, सेरीकल्चर, ऑटोमोबाईल्स, आइटी, प्राकृतिक फाइबर, नवीकरणीय ऊर्जा, फिल्म शूटिंग और जैव प्रोद्यौगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके मुख्य कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।

यह भी पढें - उत्तराखंड बनेगा बुद्धिस्ट टूरिज्म का बड़ा हब... पर्यटन बढ़ाने को सरकार की नयी पहल
इसके बाद 12 जुलाई को हरिद्वार में मिनी कान्क्लेव होगा। इस कॉनक्लेव में आुयष, हर्बल, आयुर्वेद, एरोमेटिक और फार्मा को लेकर बातें तय होंगी। इसी तरह 7 अगस्त को टिहरी पर्यटन और वैलनेस को लेकर कॉनक्लेव होगी। 10 अगस्त को भीमताल में फिल्म शूटिंग और पर्यटन को लेकर कॉनक्लेव होगी। 11 अगस्त को रुद्रपुर में खाद्य प्रसंस्करण और ऑटोमोबाईल पर मिनी कॉन्क्लेव होगी। देशभर के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 22 अगस्त को बैंगलुरू में रोड शो होगा, 23 अगस्त को हैदराबाद में रोड शो होगा, 24 अगस्त को अहमदाबाद में, 29 अगस्त को मुंबई में और 30 अगस्त को दिल्ली में रोड शो होगा। 30 अगस्त के दिन ही दिल्ली में अलग अलग देशों के राजदूतों से बातचीत होगी। उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तैयारी हो रही है। इस समिट में आप भी हिस्सा ले सकते हैं। www.destinationuttarakhand.in वेबसाईट पर आप भी 15 अगस्त से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home