Video: उत्तराखंड के ‘पांडवाज़’ का ये नया वीडियो देखिए, पहाड़ की यादों में खो जाइए
Aug 7 2018 2:46PM, Writer:कपिल
कुछ नहीं बस एक पियानो, एक कैमरा, चार गायक और एक बेहतरीन माहौल। इतने में ही ऐसा बेहतरीन वीडियो। पहाड़ के ये लड़के अपनी धुन के पक्के हैं, मन में जो सोचा..उसे पूरा करने की हिम्मत रखते हैं। ये दावा नहीं ठोकते कि ‘हम ही सबसे बेहतर हैं’। इनका काम बोलता है कि उत्तराखंड में शायद इस वक्त इनसे बेहतर कोई नहीं। रंचणा, फुलारी से लेकर शकुना दे तक आपने जो भी गीत देखे होंगे, उन्हें आप नकार नहीं सकते। पहाड़ से ही पहाड़ की सबसे बेहतर धुन पेश करने वाले पांडवाज अब एक मिसाल बन रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिले के ईशान डोभाल, कुणाल डोभाल और सलिल डोभाल एक नए प्रोजक्ट की तैयारी में हैं। टाइम मशीन 4 जल्द ही आप लोगों के सामने आने वाला है। इसे लेकर पांडवाज ने एक लाइव प्रैक्टिस सेशन किया है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया है। ये वो गीत हैं, जिन्हें आपने सिर-आंखों पर बिठाया है। एक बार फिर से सुनिए दिल खुश हो जाएगा।
यह भी पढें - Video: ये तीन पहाड़ी बेमिसाल हैं, शहर छोड़कर गांव गए, हुनर से इतिहास की ‘रंचणा’
यह भी पढें - Video: उत्तराखंडियों को उत्तराखंड से जोड़ दिया…’पांडवाज’ अब सिर्फ नाम नहीं मिसाल बन गया...इस तरह से...
अगर आप सोच रहे हैं कि ये ही गीत टाइम मशीन 4 का हिस्सा हैं, तो आप गलत हैं। ये महज़ एक तैयारी है। या यूं कह दीजिए कि टाइम मशीन 4 के लिए..टाइम मशीन 2 और टाइम मशीन 3 को याद किया गया है। इस वीडियो में ईशान डोभाल हैं, कविंद्र सिंह हैं, अनामिका वशिष्ठ हैं, सुनिधि वशिष्ठ हैं और वो टाइम मशीन है, जो आपको हर बार आपकी यादों से जोड़ती है। दरअसल पांडवाज़ को उनके प्रयोग ही अलग बनाते हैं। पहाड़ का वो ही माहौल, जिसमें आपने अपना बचपन बिताया होगा..ये सब जब आंखों के सामने आता है, तो सुकून मिलता है। वो लोकगीत जो आपने त्योहारों पर गुनगुनाए होंगे, वो वापस आपके कानों में गूंज रहे हैं। टाइम मशीन 4 में क्या होगा, इस बारे में आपको थोड़ा थोड़ा पता तो चल गया होगा, अब उस अहसास को महसूस करने का वक्त थोड़ा सा बचा है। फिलहाल ये पेशकश सुनिए और कुछ बेतरीन गीतों को याद कीजिए।