Video: रोशन रतूड़ी ने अर्जुन बिष्ट के बारे में बताई बड़ी बातें, जापान से पार्थिव देह लाने की तैयारी
Aug 7 2018 8:06PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के अर्जुन बिष्ट की जापान में मौत हो गई थी। इसके बाद से उसकी मौत पर सवाल उठ रहे थे। अर्जुन बिष्ट के भाई ने भावुक होकर कहा था कि ‘होटल के मालिक की ये पूरी सांठ-गांठ है’। खैर इन सब बातों की फिर से जांच कराने और अर्जुन बिष्ट की पार्थिव देह को भारत वापस लाने के लिए रोशन रतूड़ी जापान गए थे। रोशन रतूड़ी ने इस मौत को लेकर एक वीडियो के जरिए कुछ खास बातें बताई हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि पहड़ के एक परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए रोशन रतूड़ी ने अपने खर्चे से दुबई से जापान का सफर किया था। रोशन रतूड़ी ने अपना वादा निभाया और जापान के उस होटल में पहुंचे, जहां अर्जुन बिष्ट की मौत हुई थी। उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। रोशन रतूड़ी ने कहा है कि उन्होंने अर्जुन बिष्ट की पार्थिव देह को भी देखा और उन्हें अभी भी शक है कि जिस तरह की चोट के निशान अर्जुन बिष्ट के चेहरे पर हैं, वो कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
यह भी पढें - Video: थाईलैंड में उत्तराखंडी स्वाद, पहाड़ के शेफ दुनिया में जलवा दिखा रहे हैं..देखिए
रोशन रतूड़ी का कहना है कि अगर अर्जुन बिष्ट के परिवार वाले चाहेंगे तो इस मौत की जांच इंटरपोल से भी करवाई जा सकती है। रोशन रतूड़ी कहते हैं कि उन्होंने कई विशेषज्ञों से भी इस मौत को लेकर बात की है। विशेषज्ञों का भी इस मौत पर सवाल खड़े किए हैं। रोशन रतूड़ी ने ये भी कहा कि अगर अर्जुन बिष्ट की हत्या हुई है, तो भी उसके चेहरे पर लगे टांके कई सवाल खड़े कर रहे हैं। रोशन रतूड़ी ने फेसबुक पर बकायदा एक वीडियो जारी किया है और बड़ी बातें बताई हैं। आप भी ये वीडियो देखिए।
जापान से सीधा लाइव आपके बीच मै । देंवगत अर्जुन सिह बिष्ट के बारे मै जानकारी । सेयर किजीएगा । जय हिंद । जय भारत । जय उतराखड ।
Posted by Roshan Raturi RR on Tuesday, August 7, 2018