image: Constable manoj baukhandi saved a life again

सुपरहीरो बना उत्तराखंड पुलिस का जवान, फिर से बचाई एक बेटी जान...खुद को लगी चोट

Aug 8 2018 5:25PM, Writer:आदिशा

अच्छा लगता है कि जब आप जिंदगी में किसी की मदद करते हैं। मौत के मुंह में जाते किसी शख्स की जान बचाकर देखिए..आपको सुकून मिलेगा। उत्तराखंड पुलिस के इस जवान ने अपने कामों से देश के दिल में अलग ही जगह बनाई है। नैनीताल जिले के काठगोदाम गोला बैराज में मनोज बौखंडी तैनात हैं। अब तक ये जवान 20 लोगों की जान बचा चुका है। आपको याद होगा कि 23 जुलाई को ही मनोज बौखंडी ने एक महिला को डूबने से बचाया था। एक बार फिर से आज यहां अफरा-तफरी मच गई। दरअसल इस बैराज में दीक्षा नाम की लड़की घूमने आई थी। चक्कर आने की वजह से दीक्षा बैरान में गिर गई। वहां मौजूद उत्तराखंड पुलिस के गोताखोर मनोज बौखंडी ने एक सेकंड की भी देर नहीं की। उन्होंने जान की परवाह किए बिना स्थानीय युवक हरीश सिंह के साथ गहरे बैराज में छलांग लगा दी।

यह भी पढें - धन्य है उत्तराखंड पुलिस का ये जवान, जिसके लिए हिंदू-मुस्लिम से बड़ा धर्म मानवता है
कड़ी मशक्कत के बाद वो उस मौत के मुंह में जा रही दीक्षा को बचाकर ले आए। दीक्षा की जान बचाते बचाते मनोज बौखंडी चोटिल भी हो गए, लेकिन अपने फर्ज को बेहतर तरीके से निभाया। वहां मौजूद हर एक शख्स ने मनोज बौखंडी के इस काम की जमकर तारीफ की। कुछ ही दिन पहले मनोज बौखंडी ने हल्द्वानी की एक युवती की जान बचाई थी। 23 जुलाई को जब मनोज गस्त पर थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला ने अचानक बैराज में छलांग लगा दी। मनोज बौखंडी ने तुरंत ही सोच लिया कि अगर थोड़ा सा भी वक्त गंवाया तो महिला बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए उन्होंने बिना वक्त गंवाए बैराज में छलांग लगा दी।कांस्टेबल दिनेश प्रसाद की मदद से मनोज बौखंडी महिला को किनारे ले आए थे।

यह भी पढें - उत्तराखंड पुलिस के जवान ने जान पर खेलकर बचाई 3 जिंदगियां, खुद खाए शरीर पर जख्म
वास्तव में उत्तराखंड पुलिस में ऐसे भी जवान और ऑफिसर्स हैं, जिनके लिए इंसानियत और वर्दी का फर्ज ही सबसे बड़ा है। एक सच्चे पुलिसवाले की वर्दी अपना फर्ज देखती है। आज तक मनोज बौखंडी की सतर्कता की वजह से 20 लोगों की जान बच चुकी है। ऐसे वर्दीवालों को राज्य समीक्षा की टीम सलाम करती है। अगर आपको भी मनोज बौखंडी की इंसानियत पर गर्व है, तो शेयर कीजिए और हर किसी तक इस बात को पहुंचाइए।

#उत्तराखंड_पुलिस_का_जवान_फिर_बना_भगवान_बचाई_युवती_की_जान



आज जनपद नैनीताल स्थित काठगोदाम गोला बैराज में उस समय अफरा तफरी...

Posted by Uttarakhand Police on Wednesday, August 8, 2018


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home