image: Landslide in uttarkashi

Video: उत्तरकाशी में भयंकर भूस्खलन, हाईवे पर फंसे डीएम और 700 यात्री..देखिए वीडियो

Aug 10 2018 10:38AM, Writer:आदिशा

एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में भूस्खलन से भारी तबाही मची है। उत्तरकाशी के धराली कस्बे में खीर गंगा ने कहर बरपाया हुआ है। वहां में 20 से ज्यादा होटलों, दुकानों और घरों में मलबा घुस गया। सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियां भी मलबे में दब गई हैं। यहां संचार की कोई भी सुविधा नहीं है और इस वजह से प्रशासन को घटना का पता सुबह में चला। डीएमं आशीष चौहान और एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तबाही से बर्बाद हुए घरों का जायजा लिया है। फिलहाल एसडीएम देवेंद्र नेगी को धराली में ही कैंप करने के लिए कहा गया है। जब डीएम आशीष चौहान वापस लौट रहे थे तो इसी दौरान एक जबरदस्त भूस्खलन हो गया। अभी डीएम उत्तरकाशी से 55 किलोमीटर दूर थे और गंगोत्री हाईवे पर जबरदस्त भूस्खलन हो गया।

यह भी पढें - उत्तराखंड में अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट..‘सतर्क रहिए’!
उत्तरकाशी से 55 किलोमीटर दूर डबराणी के पास गंगोत्री हाईवे पर जबरदस्त भूस्खलन हुआ है। इस वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। इस भूस्खलन की वजह से जिलाधिकारी समेत करीब 700 कांवड़ यात्री फंस गए। बताया जा रहा है कि सीमा सड़क संगठन के जवान मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। इस बीच भटवाड़ी में तो और बुरा हाल है, जरा ये वीडियो देखिए।

इस तरह टूट रही हैं पहाड़ की चट्टानें। यात्रियों से अनुरोध बेहद सम्भलकर यात्रा करें। भटवाड़ी के पास का यह खतरनाक नजारा।

Credit : Manoj Isthwal

Posted by I Love My Uttrakhand Sanskriti on Thursday, August 9, 2018



यह भी पढें - उत्तराखंड में अभी 10 फीसदी कम बारिश हुई है, इसी में इतनी तबाही है..आगे क्या होगा ?
पहाड़ी से लगातार मलबा आ रहा है और इस वजह से हाईवे को ठीक करने में काफी परेशानी हो रही है। अब बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहनों के लिए गी अभी रास्ता तैयार हो पाया है। इस वजह से बाइक सवार कांवड़िए तो निकल गए हैं लेकिन मौके पर अभी भी 60 से अधिक बड़ी गाड़ियां और 300 से ज्यादा कांवड़िए फंसे हुए हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर पहाड़ में क्या हाल है। खबर तो ये भी आ रही है कि जोशीमठ मलारी मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई है। सेना के वाहन भी चीन सीमा तक नहीं जा पा रहे हैं। सीमा सड़क संगठन के मुताबिक रास्ते को देर रात तक सुचारु कर दिया जाएगा। पूरे उत्तराखंड में इस वक्त 113 सड़कों पर आवाजाही नहीं हो पा रही है। आप भी सावधान रहें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home