उत्तराखंड के आर्यन जुयाल की कप्तानी में जीती टीम इंडिया, श्रीलंका में पहाड़ियों का जलवा
Aug 11 2018 3:00PM, Writer:कपिल
अगर देश को क्रिकेट का भविष्य देखना है, तो भारतीय क्रिकेट की अंडर-19 टीम के इन लड़कों को देखिए। जीत हासिल करना इनका जुनून है और उसी जुनून की बदौलत ये लड़के आने वाले कल के लिए तैयार हो रहे हैं। हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम श्रीलंका से दो-दो हाथ करने श्रीलंका की धरती पर गई थी। यहां इस टीम ने गदर ही मचा दिया है। उत्तराखंड के आर्यन जुयाल ने अपनी करामाती कप्तानी से साबित कर दिया है कि आने वाले वक्त में वो बीसीसीआई के लिए एक बेहतरीन कप्तान का ऑप्शन साबित हो सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 5 वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम पहले 2-1 से पिछड़ रही थी। टीम इंडिया 2 मैच हार चुकी थी और सिर्फ एक मैच जीती थी। ऐसे में सीरीज जीतने के लिए आर्यन एंड कंपनी को अगले दो मैच जीतने बेहद जरूरी थे।
यह भी पढें - बधाई हो..पहाड़ के बेटे ने श्रीलंका की धरती पर जड़ा शतक, गेंदबाजी से भी रच दिया इतिहास
बाकी दो मैचों में टीम इंडिया ने जबरदस्त कमबैक किया। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम 6 विकेट से जीती थी और इस जीत में उत्तराखंड के अनुज रावत और आयुष बड़ोनी चमेके। इस मैच में अनुज रावत ने 50 रनों की पारी खेली तो, तो आयुष बडोनी ने 2 विकेट अपने नाम किए। कप्तान आर्यन जुयाल ने इस मैच में 20 रन बनाए थे। दूसरे मैच में श्रीलंका की टीम 5 विकेट से जीती। खास बात ये रही कि इस मैच में उत्तराखंड का कोई भी खिलाड़ी नहीं चल पाया, सिर्फ आयुष बडोनी ने 36 रनों की पारी खेली। तीसरे मैच में श्रीलंका की टीम ने 7 रनों के अंतर से जीत हासिल की। तीसरे मैच में भी उत्तराखंड का कोई खिलाड़ी नहीं चल पाया था। अब सामने बस दो मुकाबले और थे और इन मैचों में भारतीय टीम को हर हाल में जीत हासिल करनी थी।
यह भी पढें - गढ़वाल का आयुष बडोनी बनाम सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर...चैंपियन कौन?
चौथे मैच में उत्तराखंड के छोरों ने गजब ढाया। कप्तानी पारी खेलते हुए आर्यन जुयाल ने 60 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आयुष बडोनी ने हुनर दिखाते हुए 10 ओवर में सिर्फ 35 रन देकर 3 विकेट अपने नाम कर दिए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका को 135 रनों से हराया। पांचवे मैच में भारतीय टीम 8 विकेट के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस मैच में आयुष बडोनी ने 1 विकेट लिया। यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा, तो आर्यन जुयाल ने 22 रनों की नॉटआउट पारी खेली। आर्यन जुयाल की कप्तानी में श्रीलंका की धरती पर भारतीय टीम को एक बड़ी जीत मिली। आज आपग गर्व से ये कह सकते हैं कि उत्तराखंड के बच्चे देश की क्रिकेट टीम का भविष्य साबित हो रहे हैं। सभी को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।