पहाड़ के जांबाज़ को सलाम..सबसे कम वक्त में फौजी से ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बनकर दिखाया!
Aug 20 2018 7:08PM, Writer:कपिल
15 अगस्त का दिन उत्तराखंड के लिए यादगार रहा। ये वो पल था, जब उत्तराखंड के उस सपूत के कंधे पर अफसरों वाले स्टार सजे, जो भारतीय सेना में कभी फौजी के रूप में भर्ती हुआ था। मासूम सी उम्र में जिसके पिता ने उसका साथ छो़ड़ दिया था, फिर भी मां ने उसके दिल में कूट-कूटकर देशप्रेम की भावना भरी। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उर्खोली गांव का वीर सपूत। नाम है तेजपाल सिंह नेगी। तेजपाल सिंह नेगी भारतीय सेना के वो वीर जांबाज हैं, जिनके नाम उत्तराखंड से सबसे उम्र में फौजी से ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बनने का रिकॉर्ड है। ये ही नहीं सबसे कम उम्र में फौजी से सूबेदार मेजर बनने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन्होंने ऐसा क्या किया है। आइए इस बारे में भी आपको जानकारी देते हैं।
यह भी पढें - गढ़वाल राइफल के जवान बने देवदूत, केरल की भयानक बाढ़ में 1 हजार लोगों को बचाया
साल 1996 में तेजपाल सिंह नेगी गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। साल 2004 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ भारतीय सेना की मुठभेड़ हुई थी। इसमें तेजपाल सिंह नेगी ने अपनी टीम के साथ मिलकर 7 आतंकियों को ढेर किया था। सिर्फ वीरता ही नहीं, इसके साहस का भी कोई सानी नहीं है। तेजपाल सिंह नेगी ने सेना के पर्वतारोहण अभियानों में 9 साल तक लगातार भाग लिया और एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनयरिंग के साथ जुड़कर तेजपाल सिंह नेगी ने कर्नल अजय कोठियाल के साथ मिलकर आपदा के दौरान काम किया था। इसी दौरान यूथ फाउंडेशन का जन्म हुआ था। इस मुहिम से 3500 से भी ज्यादा युवाओं को सेना और अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी मिल चुकी है। इसके अलावा भी इनके बारे में कुछ खास बाते हैं, वो भी जानिए।
यह भी पढें - Video: गढ़वाल राइफल...सबसे ताकतवर सेना, शौर्य की प्रतीक वो लाल रस्सी, कंधों पर देश का जिम्मा
तेजपाल सिंह रावत को जांबाज हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे ऊँचे हिमशिखर एवरेस्ट की उत्तरी और दक्षिणी चोटियों पर सफलता पूर्वक आरोहण किया। वीरता और जांबाजी की मिसाल तेजपाल सिंह रावत कई बार पेश कर चुके हैं। वो पहले ऐसे गढ़वाली सैनिक हैं जिन्हें सबसे कम ऊम्र में सूबेदार मेजर पद स्वीकृत हुआ। तेजपाल नेगी को 15 अगस्त को सेना दिवस पर मध्य कमांड लखनऊ में सेनाध्यक्ष के हाथों विशिष्ट सेना मेडल दिया गया। फ़िलहाल तेजपाल सिंह नेगी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी में कार्यरत हैं। तल्लानागपुर के उर्खोली गाँव के लाल सपूत सूबेदार तेजपाल सिह नेगी जी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं । आप इसी तरह से आगे बढते रहे और हमारे उत्तराखंड का नाम रोशन करे ।