Video: उत्तरकाशी की गुड़िया का गुनहगार गिरफ्तार, मृतका की बहन ने किया बड़ा खुलासा!
Aug 21 2018 2:15PM, Writer:कपिल
एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ये खबर उत्तरकाशी की गुड़िया से दुष्कर्म से जुड़ी है। गुड़िया की बड़ी बहन ने एक बड़ा खुलासा किया और मामले का रूख ही बदल दिया। जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, उसमें आप गुड़िया की दीदी की बातें सुन सकते हैं। गुड़िया की बड़ी बहन की निशानदेही पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया और बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया । मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मामले में गुड़िया की बड़ी बहन का कहना था कि खच्चर चलाने और मजदूरी करने वाला एक शख्स उसे लंबे वक्त से परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन उस शख्स ने गुड़िया की दीदी को फोन किया और रातो-रात उठाने की धमकी दी। उसने साथ ना चलने पर गुड़िया की दीदी की गर्दन उड़ाने की धमकी दी।
यह भी पढें - उत्तराखंड के 5 जिलों में इंटरनेट ठप कर दिया, पहाड़ में अघोषित आपातकाल- 'रमेश पहाड़ी'
गुड़िया की दीदी ने आगे बताया कि धमकी भरे फोन के बाद वो अपने ननिहाल चली गई थी। ननिहाल जाने के ठीक अगले दिन पता चला कि उसकी छोटी बहन की हत्या कर दी गई। आरोप था कि उस युवक ने ही गुड़िया की हत्या की है। बड़ी बहन के बयान के इनपुट के आधार पर पुलिस ने युवक को पड़ोस के गांव से कस्टडी में लिया था। खच्चर चलाने वाले युवक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इससे पहले पुलिस ने शक के आधार पर बिहार मूल के पांच मजदूरों के अलावा कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया था। अब गुड़िया की बहन के खुलासे से मामले में नया मोड़ आया है। आपको बता दें कि इस घटना के विरोध में अलग अलग संगठनों और छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया। तीन दिन के लंबे वक्त के बाद उत्तरकाशी में इंटरनेट सेवा बहाल की गई। आप भी ईटीवी द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो देखिए