Video: उत्तरकाशी रेप केस में बड़ा खुलासा, नींद में सोई मासूम बच्ची को उठाकर ले गया था दरिंदा
Aug 21 2018 6:16PM, Writer:कपिल
उत्तरकाशी में हुई वहशियाना हरकत के बाद पहाड़ सुलगने लगा था। जगह जगह जनांदोलन देखने को मिल रहे थे। इस वजह से पहाड़ के 5 जिलों में इंटरनेट सेवा ही बंद कर दी गई थी। आखिरकार पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बंटी बताया जा रहा है और वो लंबगांव का रहने वाला है। वो पेशे से खच्चर चलाता है आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बीती 17 अगस्त की रात वो शराब पीकर मासूम गुड़िया के घर गया था। वहां उसने नींद में सोती हुई मासूम गुड़िया को उठाया और अपने साथ ले गया। आरोपी ने दुष्कर्म और हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। जिले के डीएम आशीष चौहान की मौजूदगी में डीआईजी अजय रौतेला ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अब जानिए कि उस रात को क्या हुआ था।
यह भी पढें - Video: उत्तरकाशी की गुड़िया का गुनहगार गिरफ्तार, मृतका की बहन ने किया बड़ा खुलासा!
किशोरी के घर में मुकेश लाल का आना जाना था। किशोरी और उसी बड़ी बहन से उसकी फोन पर भी बातचीत होती थी। कुछ दिन पहले मुकेश लाल ने मृतका की बड़ी बहन को 17 अगस्त को घर से उठाने की चेतावनी दी थी। जिसके डर से मृतका की बड़ी बहन उस दिन अपने मामा के घर चल गई थी। 17 अगस्त की शाम को मुकेश लाल ने डुंडा व देवीधार में शराब पी। जिसके बाद वह अपने कमरे पर गया तथा खाना खाया। जिसके बाद रात को आरोपित किशोरी के घर पहुंचा। उस समय वहां सभी सो रहे थे। लेकिन, किशोरी की बड़ी बहन उसे नजर नहीं आई। छत में चढ़कर मुकेश लाल ने मीटर के पास बिजली के तार को हटाया और सो रही 12 वर्ष की किशोरी को कंधे पर उठाकर चुपके से ले गया। रास्ते में एक स्थान पर जब मुकेश को ठोकर लगी तो किशोरी का सिर पत्थर पर लगा। यह भी पढें - Video: उत्तरकाशी गैंगरेप के बाद पौड़ी में बवाल, लोगों ने आरोपी को नंगा करके कूटा..देखिए
चोट के दर्द से किशोरी चिल्लाने लगी तो मुकेश लाल ने उसका मुंह दबा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ दूरी पर रास्ते में भी आरोपित मुकेश ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अपनी हवस मिटाने के बाद आरोपित ने उसे फिर कंधे पर उठाया और सड़क की ओर बढ़ा। लेकिन, फिर मुकेश लाल फिसला और बेहोश किशोरी का मुंह पत्थर पर लगा। जिसके बाद उसने शव को पुल पर छोड़ा और भाग निकला। डीआइजी अजय रौतेला ने कहा कि मुकेश लाल के खिलाफ राजस्व पुलिस डुंडा के पास अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपित को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक रविंद्र यादव, महिला उप निरीक्षक मनीषा नेगी व सुनीता ने की।खच्चर चलाने वाले युवक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। ईटीवी द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो भी देखिए।