image: uttarakhand government big announce for rakhi

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की बहनों को मिला शानदार तोहफा, सरकार ने किया ऐलान

Aug 25 2018 10:06AM, Writer:आदिशा

रक्षाबंधन..यानी भाई और बहन के बीच एक पवित्र रिश्ते का त्यौहार। ये रिश्ता और परंपरा सदियों से चली आ रही है। उत्तराखंड में इस त्यौहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। रक्षाबंधन पर इस बार बहनों को राखी बांधने के लिए विशेष मुहूर्त का भी इंतजार नहीं करना होगा। दरअसल इस बार भद्रकाल नहीं है, इसलिए बहनें किसी भी वक्त राखी बांध सकेंगी। खैर इस बीच रक्षाबंधन के त्यौहार को यादगार बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार की तरफ से एक खास ऐलान किया गया है। रक्षाबंधन वाले दिन बहनों को कोई परेशानी ना हो, इसलिए पूरे प्रदेश में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं का सफर निशुल्क कर दिया गया है। प्रदेशभर की बहने अपने भाई को राखी बांधने के लिए पूरे प्रदेश में आसानी से सफर कर सकेंगी।

यह भी पढें - पहाड़ की होनहार कलाकार सड़क हादसे की शिकार, रक्षाबंधन पर इस बहन के लिए दुआ करें
इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का किराया नहीं देना होगा। अगर बस कंडक्टर आपसे किराया मांगे, तो आप नियमों का उल्लघंन करने पर उस पर कार्रवाई होगी। कुल मिलाकर कहें तो प्रदेशभर की बहनों के लिए ये एक अच्छी खबर है। इस सुविधा से उत्तराखंड की महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आसानी से प्रदेश में आवागमन कर सकेंगी। इस बार रक्षाबंधन बेहद खास है। दरअसल चार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल का साया नहीं रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मूहूर्त होगा। रक्षा बंधन का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही बाज़ारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। कुल मिलाकर कहें को इस बार ना तो बहनों को भद्राकाल की चिंता होगी और ना ही सरकारी बसों में सफर की।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home