image: last goodbye to dalveer singh rawat

नम आंखों से विदा हुआ देवभूमि का वीर सपूत, रक्षाबंधन से ठीक पहले गांव में मातम!

Aug 25 2018 3:20PM, Writer:रश्मि पुनेठा

देश के वीर जवानों में से एक वीर..उसे भी रक्षाबंधन मनाना था। लेकिन इस उत्सव से पहले ही मातम का माहौल छा गया। पहाड़ रो पड़ा और नम आंखों से इस वीर को आखिरी सलाम किया गया। हम आपको इसलिए बार बार इन वीरों के बारे में बताते हैं क्योंकि आप इन्हें भूलें नहीं। अपने दिल के एक कोने में आप भी इन जवानों के लिए एक खास जगह रखिए। रक्षाबंधन से ठीक पहले उत्तराखंड के सपूत हवलदार दलवीर सिंह रावत ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनके घर में 12 साल की बेटी रोशनी रावत है। रोशनी का बड़ा भाई है, जिसका नाम है अजय रावत। ज़रा खुद सोचिए कि वो कैसा रक्षाबंधन होगा, जो इस घर में मनाया जाएगा ? एक बेटी जब अपने भाई को राखी बांध रही होगी, तो दिल में अपने उस पिता की तस्वीर अभर रही होगी, जिसने देश की करोड़ों बहनों और पूरे देशवासियों की रक्षा के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी।

यह भी पढें - पहाड़ के दो सपूतों की ड्यूटी के दौरान मौत, परिवारों में पसरा मातम !
चमोली जिले के डुंगी-रुईसाण में रहने वाले हर शख्स की आंखों में बह रहे आंसू ये बात साबित करने के लिए काफी थे कि देश के अमर जवानों का सर्वोच्च बलिदान ही सर्वोपरि है। दलवीर सिंह रावत इसी गांव में पले बढ़े और यहीं से आगे बढ़कर देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती हुए थे। दलबीर सिंह रावत असम राइफल में तैनात थे। बुधवार की रात वो अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उनका निधन हो गया है। हवलदार दलबीर सिंह रावत का परिवार फिलहाल देहरादून में रह रहा है। शहीद दलवीर सिंह रावत की पत्नी शशि रावत का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किस तरह से वो अपने परिवार का पेट पालेंगी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई का भी तो सवाल है। शहीद की विदाई की ये तस्वीरें देखिए

यह भी पढें - उत्तराखंड का सपूत उधर सीमा पर शहीद हुआ, इधर दर दर की ठोकरें खा रहा है परिवार

आज आसाम राइफल के 45 बटालियन के शहीद हवलदार दलवीर सिंह रावत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव डूंगरी मैं पहुंचा शहीद हवलदार...

Posted by I Love My Uttrakhand Sanskriti on Saturday, August 25, 2018


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home