image: naini doon jan shatabdi launch

उत्तराखंड के अनिल बलूनी की जिद का नतीजा, सज-धजकर चल पड़ी नैनी-दून शताब्दी एक्सप्रेस

Aug 25 2018 5:21PM, Writer:आदिशा

सिर्फ 115 रुपये के किराए में आप देहरादून से काठगोदाम का सफर तय करेंगे। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड सरकार की कोशिश रंग लाई और आखिरकार ये लंबा इंतजार खत्म हुआ। नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस की उपलब्धि उत्तराखंड के नाम जुड़ गई। क्या आप जानते हैं कि इस ट्रेन का पहला टिकट किसने खरीदा ? इस जवाब भी हम आपको दे रहे हैं। इस ट्रेन का सबसे पहला टिकट नैनीताल जिले के धारी ब्लाक के रहने वाले नवीन मल ने बुक कराया। रेलवे विभाग के मुताबिक इस ट्रेन में टिकट बुक कराने वाले वो पहले यात्रई बने। उन्हें एसी चेयरकार में C-1 49 नंबर की सीट दी गई। इस ट्रेन में कुल मिलाकर 12 डिब्बे हैं। ट्रेन में साधारण किराया 115 रुपये है।

यह भी पढें - रक्षाबंधन पर उत्तराखंड को बड़ी सौगात, 25 अगस्त से इस रूट पर चलेगी नई ट्रेनe
इसके बाद नॉर्मल चेयरकार का किराया 165 रुपये है और एसी चेयरकार का किराया 555 रुपये है। नैनी-दून एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलेगी। रविवार और ब्रहस्पतिवार को ये ट्रेन नहीं चलेगी। काठगोदाम से ये ट्रेन सुबह 6.05 बजे चलेगी और 12.35 पर देहरादून पहुंचेगी। उसी दिन शाम को देहरादून से 4.10 बजे ये ट्रेन काठगोदाम के लिए चलेगी और रात 11 बजे वहां पहुंचेगी। सीधे तौर पर इतना समझ लीजिए कि 230 रुपये में आप कुमाऊं से गढ़वाल और गढ़वाल से से कुमाऊं वापस जा सकते हैं, वो भी सिर्फ एक दिन में। इतना जरूर है कि हर तरह से ये ट्रेन आपके लिए मददगार साबित होगी। इस दौरान राज्य़सभा सांसद अनिल बलूनी मौजूद थे। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इसके लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने इस ट्रेन के लिए खासतौर पर केंद्रीय रेलमंत्री से अपील की थी।

यह भी पढें - देहरादून में दौड़ेगी मिनी मेट्रो, तैयार होगा जर्मनी जैसा लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम
रेलमंत्री ने अपनी वीडियो कॉफ्रेसिंग में बताया कि सांसद अनिल बलूनी ने दबाव बनाने के लिए कई बार फोन किया। यहां तक कि कई बार इस ट्रेन के लिए रेल मंत्री और सांसद अनिल बलूनी के बीच नोक-झोंक भी हुई। इस जिद का नतीजा है कि आज उत्तराखंड को ये शानदार ट्रेन मिली है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ प्रदेश की जनता को रक्षाबंधन का तोहफा मिला है। ये ट्रेन गढ़वाल-कुमाऊं को आपस में जोड़ेगी व आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी। देखिए ये वीडियो।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home