image: 40 K crore investment in Uttarakhand for employment

उत्तराखंड में रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर, 40 हजार करोड़ का निवेश होगा..आ रहे हैं मोदी

Aug 25 2018 8:20PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में निवेश, रोजगार, पर्यटन,फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए डेस्टिनेशन उत्तराखंडः इन्वेस्टर्स समिट 2018 होने जा रही है। इस समिट का उद्घाटन करने के लिए खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र उत्तराखंड आ रहे हैं। 7 और 8 अक्टूबर को होने वाले इस समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस समिट के जरिए उत्तराखंड में 40 हजार करोड़ के निवेश की संभावना है। इस निवेश के जरिए अलग अलग क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार दिया जाएगा। उत्तराखंड के उद्यमियों को भी इसमें मौका दिया जाएगा। इसका अच्छा पहलू ये है कि निवेशकों से उत्तराखंड के स्थानीय उद्यमियों का टाईअप होगा। इस तरह से दोनों को ही फायदा मिलेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि राज्य के युवा उद्यमियों के लिए ये एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के अनिल बलूनी की जिद का नतीजा, सज-धजकर चल पड़ी नैनी-दून शताब्दी एक्सप्रेस
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कुछ मुख्य क्षेत्रों की लिस्ट तैयार हुई है। इसमें हॉर्टीकल्चर, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, हर्बल, एरोमेटिक, आयुष, वैलनेस, फार्मास्युटिकल्स, सेरीकल्चर, ऑटोमोबाईल्स, आइटी, प्राकृतिक फाइबर, नवीकरणीय ऊर्जा, फिल्म शूटिंग और जैव प्रोद्यौगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार योजना के तहत कई राज्यों में रोड़ शो कर जानकारी दी जाने की कोशिश की जा रही की वो आखिर क्यूं उत्तराखंड में अपना पैसा लगाए। की निवेशकों की खासी भीड़ इक्कठी करना चाह रही है। निवेशकों को इस बात के लिए तैयार किया जा रहा है कि आखिर क्यूँ वो देवभूमि में आकर निवेश करें। इंवेस्टर्स को बताने की कोशिश है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी प्रदेश की स्थिति अच्छी है।

यह भी पढें - Video: देहरादून में हड़कंप..24 घंटे के भीतर एक ही नहर में मिले 4 हैंड ग्रेनेड..शुरू हुई जांच
इसके अलावा उत्तराखंड एक ऐसी जगह है अगर जहाँ फैक्ट्रियां लगायी जाती हैं तो आसानी से माल को उसके गंतव्य तक ले जाया जा सकता है क्योंकि यहाँ से हिमाचल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली पास में ही हैं। अगर त्रिवेंद्र सरकार की ये पहल कामयाब रही तो प्रदेश के विकास के कई दरबाजे खुल जाएंगे। जिसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। इसके साथ ही बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए भी यह रोजगार और पलायन ना करने की वजह बन जाएगा।30 अगस्त के दिन ही दिल्ली में अलग अलग देशों के राजदूतों से बातचीत होगी। उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तैयारी हो रही है। इस समिट में आप भी हिस्सा ले सकते हैं। www.destinationuttarakhand.in वेबसाईट पर आप भी 15 अगस्त से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home