गढ़वाल राइफल के जवानों को PM मोदी का सलाम..कहा ‘हर चुनौती पर खरे उतरे ये जांबाज’
Aug 27 2018 5:36PM, Writer:कपिल
लीजिए एक बार फिर से गढ़वाल राइफल के वीरों की चर्चा देशभर में हो रही है। हम बार बार कहते हैं कि गढ़वाल राइफल देश की सबसे ताकतवर फौज है। खुद पीएम मोदी भी वीर जवानों के जज्बे और हौसले से अच्छी तरह वाकिफ हैं। पीएम मोदी ने खुद कहा है कि ये जवान युद्ध क्षेत्र में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं तो आपदा कि विकराल मंजर में देवदूत बनने का काम कर रहे हैं। ये जवान हर चुनौती पर खरे उतरे हैं। आपको बता दें कि अब तक केरल की भयानक बाढ़ में गढ़वाल राइफल के जवान हजारों जिंदगियों को बचा चुके हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने कहा कि आपदा के बीच ये जवान हर चुनौती को पार कर रहे हैं। उन्होंने वीर जवानों के व्यापक राहत अभियान को ऐतिहासिक करार दिया। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ और बातें कही हैं।
यह भी पढें - गढ़वाल राइफल के जवान बने देवदूत, केरल की भयानक बाढ़ में 1 हजार लोगों को बचाया
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 47वें एडीशन में पीएम मोदी ने कहा कि केरल में भीषण बाढ़ से विकराल हालात पैदा हो गए हैं। इससे पूरे प्रदेश में लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा था। लेकिन, इस चुनौती का सामना करने के लिए भारतीय सेना के जवानों को लगाया गया। ये जिम्मेदारी गढ़वाल राइफल्स की 31वीं बटालियन के जवानों को दी गई थी। गढ़वाल राइफल के जवानों ने मोर्चा संभाला और अपनी जान पर खेलकर हजारों लोगों की जान बचाई। इसका सबूत ये वीडियो भी देख लीजिए, फिर आगे की कहानी पढ़िए।
केरल से बाढ़ पिड़ितों को बचाने वाली 13 गढ़वाल राइफल के वीर जवानों द्वारा किये जाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन का विडियो.... जय हिंद, जय भारत, जय बद्री विशाल
Posted by मेरी कलम से on Friday, August 24, 2018
यह भी पढें -
Video: गढ़वाल राइफल...सबसे ताकतवर सेना, शौर्य की प्रतीक वो लाल रस्सी, कंधों पर देश का जिम्माइस अभियान में अद्भुत साहस के साथ काम कर रहे गढ़वाल राइफल के जवानों को
पीएम मोदी ने सलाम किया। बेहद कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों में भी 13 गढ़वाल के जांबाज आपदा से प्रभावितों की जान बचाने और उन्हें खाना व दवाइयाँ देने में जी जान से जुटे हैं। कभी बुजुर्गों को बाढ़ से निकलना, कभी महिलाओं के लिए देवदूत बनना, कभी बच्चों को उनके परिवार से मिलाना..हर तरह से
गढ़वाल राइफल के जवान केरल में देवदूत साबित हो रहे हैं। अब तक गढ़वाल राइफल के ये जांबाज 1 हजार से ज्यादा लोगों के लिए मददगार साबित हो चुके हैं। गर्व होता है इन वीरों पर, जो देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने से नहीं घबराते और मौका पड़ने पर लोगों के लिए देवदूत बनते हैं। गढ़वाल राइफल के जांबाजों को राज्य समीक्षा का सलाम।