image: Girl molestaion in tehri

Video: टिहरी में मासूम बच्ची से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को जूतों की माला पहनाकर पीटा

Aug 28 2018 10:17AM, Writer:आदिशा

आखिर कब तक ? सवाल ये ही कि आखिर कब तक? क्या इस सवाल का जवाब किसी के पास है? उत्तरकाशी, पौड़ी, कोटद्वार, सतपुली और अब टिहरी। जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, उसे देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि आक्रोश अब किस कदर फैल चुका है। मीट की दुकान चलाने वाले दानिश नाम के एक शख्स पर आरोप लगा है कि उसने स्थानीय लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। दानिश बिजनौर का रहने वाला बताया जा रहा है। जब लोगों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने दानिश नाम के इस लड़के को जूतों की माला पहनाई और पूरी सड़क पर घुमाया। इसके बाद एक जगह पर लाकर उसे पीटा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब ये जान लीजिए कि ये पूरा मामला क्या है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में रेप के दोषी को मिली सजा-ए-मौत, दरिंदे ने दो बहनों को मार डाला था
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार दोपहर दो बजे एक महिला अपनी बीमार बच्ची को लेकर नंदगांव अस्पताल से घर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान महिला ने पीपलडाली पुल से जा रहे स्कूटी में सवार एक शख्स से कहा कि बच्ची को एक किमी आगे मंदिर तक छोड़ दे। दानिश नाम के उस शख्स ने बच्ची को स्कूटी पर बिठाया और मंदिर में पहुंचने से पहले एक सुनसान सड़क पर ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। लोगों का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने बच्ची को 20 रुपये दिए और कहा कि किसी को मत बताना। 10 साल की उस मासूम ने घर पहुंचने पर अपनी मां को सब कुछ बता दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।। वो बच्ची को लेकर रजाखेत बाजार पहुंचे। पीड़ित बच्ची ने आरोपी को पहचाना और उसने ने आरोपी की पहचान की।

यह भी पढें - Video: उत्तरकाशी गैंगरेप के बाद पौड़ी में बवाल, लोगों ने आरोपी को नंगा करके कूटा..देखिए
आरोपी दानिश बिजनौर का रहने वाला है और टिहरी में मीट की दुकान चलाता है। लोगों ने दानिश को पीट-पीटकर बाजार में घुमाया और उसे जूतों की माला पहनाई। आप ये वीडियो देख सकते हैं कि किस तरह से लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई। लोगों का कहना है कि बाहर से आए लोग देवभूमि का माहौल खराब कर रहे हैं। सवाल ये ही है कि ऐसा आखिर कब तक चलेगा ?


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home