image: mou signed between six states on lakhwad project

उत्तराखंड के लिए 6 राज्यों ने मिलाए हाथ, शुरू हुआ देवभूमि का ड्रीम प्रोजक्ट लखवाड़

Aug 28 2018 8:56PM, Writer:कपिल

लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना..एक ऐसी परियोजना जिसके जरिए 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इस बिजली का फायदा भी उत्तराखंड को ही मिलेगा। इस परियोजना के निर्माण के लिए 6 राज्यों के बीच एमओयू साइन हो गया है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने इस परियोजना के एमओयू पर साइन किए हैं। अब आप इस परियोजना के बारे में भी जानिए। लखवाड़ परियोजना के तहत उत्तराखंड में देहरादून के लोहारी गांव के पास यमुना नदी पर 204 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाना है। बांध की जल संग्रहण क्षमता 330.66 एमसीएम होगी।

बांध के इस पानी से 33,780 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। इसके अलावा 6 राज्यों में 78.83 एमसीएम पानी उपलब्ध किया जा सकेगा। इस पूरी परियोजना के निर्माण का काम उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा गया है। इस परियोजना में 3966.51 करोड़ रुपये की लागत लगेगी। इस परियोजना से उत्पादित होने वाली बिजली उत्तराखंड को ही मिलेगी और बिजली उत्पादन पर होने वाले 1388.28 करोड़ का खर्च उत्तराखंड सरकार ही वहन करेगी। सिंचाई और पीने के पानी की व्यवस्था पर कुल मिलाकर 2578.23 करोड़ रुपये लगने हैं। इसका 90 प्रतिशत यानी 2320.41 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार देगी। बाकी 10 प्रतिशत का खर्च 6 राज्यों के बीच बांट दिया जाएगा। इस परियोजना के अलावा ऊपरी यमुना क्षेत्र में किसाऊ और रेणुकाजी परियोजनाओं को भी तैयार किया जाना है। इनके बारे में भी जानिए।

किसाऊ परियोजना के तहत टौंस नदी पर देहरादून जिले में 236 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाएगा। रेणुकाजी परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 148 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाएगा। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पर खुशी ज़ाहिर की है। आप भी उनके फेसबुक पेज पर डाली गई ये पोस्ट पढ़िए।

केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री श्री Nitin Gadkari जी की मौजूदगी में यमुना नदी पर प्रस्तावित 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय...

Posted by Trivendra Singh Rawat on Monday, August 27, 2018


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home