उत्तराखंड के घनसाली में बादल फटने से तबाही, मलबे में दबे एक ही परिवार के 7 लोग
Aug 29 2018 9:54AM, Writer:आदिशा
बारिश, बर्बादी और तबाही का ऐसा मंजर कि एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। उस परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है, जो अपने परिवार के सात लोगों को ढूंढ रही है। पहाड़ों में बारिश अभी से ही ऐसी तबाही मचा रही है। चिंता तो इस बात की है कि 30 अगस्त से क्या होगा। मौसम विभागा द्वारा जो भी अलर्ट जारी किया जा रहा है, वो एकदम सटीक साबित हो रहा है। मौसम विभाग ने ये बताया दिया है कि 30 अगस्त से उत्तराखंड में और भी भयंकर बारिश होगी। इस बीच उत्तराखंड के घनसाली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टिहरी जिले के घनसाली में बादल फटने से तबाही मच गई। बादल फटने के बाद एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दफन हो गए। सिर्फ एक बच्ची के बचे होने की खबर सामने आ रही है।
यह भी पढें - उत्तराखंड की शान पर मंडराया खतरा, नैनीताल में बड़ी 'तबाही' का संकेत!
अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक घनसाली के कोट गांव में सुबह करीब 4 बजे बादल फटने से हड़कंप मच गया। इसके बाद मिट्टी और पानी ने मलबे का रूप लिए और एक घर को अपने आगोश में ले लिया। जिस घर में मलबा आया, वो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि उस घर में आठ लोग रहते थे। आठ लोगों में से सिर्फ एक बच्ची ही सुरक्षित है। खबर है कि राहत और बचाव दल मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में जुट गया है। आसमानी आफत ने ऐसा कहर बरपा है कि परिवार की सारी खुशियां काफूर हो गईं। हर जगह बेहद बुरा हाल है। उधर मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 30 अगस्त से उत्तराखंड में भयंकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।