देवभूमि में बादल फटने से हाहाकार..4 लोगों की लाश निकाली गई, 3 लोगों की तलाश जारी
Aug 29 2018 1:47PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड में जगह जगह भारी बारिश के बाद तबाही का सिलसिला जारी है। इस वक्त टिहरी जिले में तो सनसनी मची हुई है। मलबे से निकलती लाशें ये बताने के लिए काफी है कि बादल फटने को वो मंजर कितना खतरनाक रहा होगा। थाती बूढाकेदार के कोट गांव में आज सुबह बादल फटा। बादल फटने के लिए पानी और मलबे का कहर एक घर पर टूटा। खबर है कि इस भीषण भूस्खलन में घर में मौजूद 7 लोगों की मौत हो गई। एक मासूम सी बच्ची स्वाती ही इस परिवार में बची है। बताया जा रहा है कि इस मलबे मे मोर सिह राणा, हंश देई राणा, आशीष राणा, बबली राणा, संजू देवी, अतुल राणा और लक्ष्मी देवी मलबे में ही दफन हो गए। भारी मलबे के बीच से 4 लोगों की लाश निकाल ली गई है। इस मंजर की तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
यह भी पढें - उत्तराखंड के घनसाली में बादल फटने से तबाही, मलबे में दबे एक ही परिवार के 7 लोग
कोट गांव में सुबह करीब 4 बजे बादल फटने से हड़कंप मच गया। इसके बाद मिट्टी और पानी ने मलबे का रूप लिए और एक घर को अपने आगोश में ले लिया। जिस घर में मलबा आया, वो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि उस घर में आठ लोग रहते थे। आठ लोगों में से सिर्फ एक बच्ची ही सुरक्षित है। डीएम सोनिका ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
यह भी पढें - उत्तराखंड की शान पर मंडराया खतरा, नैनीताल में बड़ी 'तबाही' का संकेत!
खबर है कि राहत और बचाव दल मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में जुट गया है। आसमानी आफत ने ऐसा कहर बरपा है कि परिवार की सारी खुशियां काफूर हो गईं। हर जगह बेहद बुरा हाल है। उधर मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 30 अगस्त से उत्तराखंड में भयंकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।