Video: DM दीपक रावत ने जेल में महिला कैदियों से बंधवाई राखी..देशभर में तारीफ
Aug 29 2018 2:27PM, Writer:कपिल
एक जिलाधिकारी..जो अपने एक्शन से अपराधियों के दिलों में खौफ पैदा करता है तो अपने नेक कामों से जनता के दिल में अलग ही जगह बना चुका है। गर्व इस बात का है कि ऐसा जिलाधिकारी उत्तराखंड में अपनी सेवाएं दे रहा है। रक्षाबंधन का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ चला गया। लेकिन इस त्यौहार का एक एक वीडियो देखना शायद आप भूल गए। ये वो वीडियो है, जो साबित करता है कि आखिर क्यों डीएम दीपक रावत जनता के बीच मशहूर हैं? अापने अब तक डीएम दीपक रावत का तेज-तर्रार एक्शन ही देखा होगा लेकिन ये वीडियो वास्तव में भावुक करता है। दरअसल हरिद्वार जेल में अलग अलग अपराधों में महिला कैदी भी बंद हैं। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा इन महिला कैदियों की जिंदगी में बदलाव के लिए कई अभियान चलाए जाते हैं। इस बीच रक्षाबंधन के मौके पर डीएम दीपक रावत इन महिला कैदियों के बीच पहुंच गए। महिला कैदी यहां आई और एक एक करके डीएम दीपक रावत को बांधी। इस दौरान दीपक रावत ने महिलाओं से बातचीत की, उनका हाल-चाल जाना और कई बातें की। आप भी ये भावुक कर देने वाला वीडियो देखिए और अच्छा लगे को शेयर जरूर करें।