image: success story kapil sharma of rudrapyayag

पहाड़ का युवा..पहाड़ में ही रहा और शहर की नौकरी से ज्यादा कमाकर दिखाया..गर्व है

Aug 31 2018 5:31PM, Writer:कपिल

सोचकर तो देखिए...पहाड़ में बहुत कुछ हो सकता है। हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से अच्छा है कुछ काम किया जाए। बड़ी बड़े वादों के भरोसे बैठे रहने से अच्छा दहै कि खुद से ही पहल की जाए। ये बात साबित की है उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के एक लड़के ने। ग्राम सभा टेमरिया-डमार के रहने वाले कपिल अभी सिर्फ 26 साल के हैं लेकिन इनकी सालाना कमाई लाखों में है। राजकीय इंटर कॉलेज भीरी से 12वीं करने के बाद जब कपिल के सारे दोस्त शहरों की तरफ जाने लगे तो कपिल ने पहाड़ में रहकर अपना काम करने का फैसला लिया। कपिल ने कृषि का व्यवसाय शुरू कर दिया। घरवालों के कड़े विरोध के बावजूद वो अपनी ज़िद पर कायम रहे। आज से करीब 5 साल पहले कपिल ने अपना एक कृषि फार्म बनाया। हालांकि उस वक्त उन्हें कृषि के बारे में उतनी जानकारी नहीं थी।

यह भी पढें - Video: देवभूमि को प्रणाम करता है ये विदेशी, पहाड़ के संगीत को हमसे बेहतर जानता है..देखिए
इस वजह से शुरुआत के दिनों में उत्पादन को लेकर परेशानियां सामने आईं। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी कृषि से सम्बंधित नई जानकारियां लेकर अपने काम पर फोकस करते रहे। इस दौरान गांव वाले भी कपिल को ताने मारने लगे थे। लेकिन वक्त बदला और कपिल बुलंदियों पर पहुंचे। बीते तीन साल से कपिल का बिजनेस सरपट दौड़ रहा है।

श्री गणपति फॉर्म टेमरिया वल्ला द्वारा उत्पादित।

Posted by Kapil Sharma on Tuesday, July 17, 2018

सब्जियों का उत्परादन, फूलों का उत्पादन, गौपालन और मत्स्य पालन के जरिए कपिल सालभर में लाखों रुपये कमा रहे हैं। उनके द्वारा उगाये गये फूलों की डिमांड केदारनाथ मंदिर में भी रहती है। वो हर साल अपने द्वारा उगाए गए फूल केदारनाथ भेजते हैं। अपने ही फार्म में गौशाला बनाई और उसके जरिए वो दुग्ध उत्पादन कर रहे हैं। पिछले साल से ही कपिल ने मत्स्य पालन का काम भी शुरू किया है।

यह भी पढें - देवभूमि का बेटा...नौकरी छोड़कर अपने गांव लौटा, कोदा-झंगोरा से ही रच दिया इतिहास
सिर्फ इतना ही नहीं, कपिल स्थानीय युवाओं को भी इस मुहिम से जोड़ रहे हैं और रोजगार के नए मौके दे रहे हैं। 3 साल पहले कपिल की कमाई सालाना 3 लाख रुपये थी। इसके अगले साल उनकी कमाई 3 लाख से बढ़कर 5 लाख हुई। पिछले साल कपिल ने इसके दम पर 7 लाख कमाए और इस साल उनका टारगेट है कि 10 लाख से ज्यादा कमाएं।

श्री गणपति फॉर्म टेमरिया वल्ला द्वारा उत्पादित।

Posted by Kapil Sharma on Tuesday, August 14, 2018

खुद रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल कपिल के काम को देखकर प्रभावित हैं। उन्होंने कपिल शर्मा को जिंदगी में यूं ही आगे बढ़ने के लिए कहा। वास्तव में उस जवानी को धन्य है, जो पहाड़ के ही काम आ रही है। वरना तो अब तक कहा जाता रहा है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से कपिल को हार्दिक शुभकामनाएं...ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home