image: foransic report on uttarakashi rape case

उत्तरकाशी: गुड़िया के गुनहगार को फांसी की तैयारी! फॉरेंसिक जांच में मिले ठोस सबूत

Aug 31 2018 8:04PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में हाल ही में उत्तरकाशी की घटना ने देश का दिल दहला दिया था। उत्तरकाशी के डुंडा क्षेत्र में 17 अगस्त की रात मासूम गुड़िया की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी मुकेश उर्फ बंटी ने पुलिसे के सामने जुर्म कबूल भी किया था। लेकिन पुलिस खुद चाहती है कि ऐसे जघन्य अपराधी को कठोर सजा मिले। इसलिए पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार था। आखिरकार वो फॉरेंसिग रिपोर्ट सामने आ गई है और अब फांसी की सजा की बुनियाद तैयार होने लगी है। फॉरेंसिक जांच में डीएनए मैच करवाया गया और साबित हो गया है कि मुकेश ही हत्यारा और बलात्कारी था। बच्ची के शव से किसी और का सीमेन और डीएनए नहीं मिला है। इस वजह से ये भी साफ हो गया है कि मुकेश इस मामले में अकेला आरोपी है। अब पुलिस ने ये रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी है।

यह भी पढें - Video: देवभूमि की बेटी से चलती बस में छेड़छाड़..पीड़ित लड़की से सुनिए दर्द भरी दास्तान
फॉरेंसिक लैबोरेटरी की रिपोर्ट के मुताबिक-वजाइनल स्मियर्स में मृतका का खून एवं आरोपी का डीएनए पाया गया है। मृतका के कपड़ों में जो फ्लूइड के निशान पाए गए हैं वो आरोपी के डीएनए से मैच कर गए हैं। आरोपी मुकेश लाल की अंडरशर्ट में भी मृतका का खून पाया गया है। इसके अलावा क्राइम सीन से प्राप्त खून लगी मिट्टी व पत्थर के जो सैम्पल भेजे गए थे, उनका डीएनए भी मृतका से मैच कर गया है। क्राइम सीन से जो बाल के नमूने लैब भेजे गए थे उनका डीएनए आरोपी मुकेश लाल से मैच कर गया है। पुलिस 4 से 5 दिन में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। चार्जशीट फाइल होने बाद इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी की सजा का ऐलान होगा। ये लगभग तय माना जा रहा है कि आरोपी यानी मुकेश उर्फ बंटी को फांसी की सजा मिलेगी। कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए थे।

यह भी पढें - देवभूमि को ये किसकी नज़र लग गई ? उत्तरकाशी के बाद पिथौरागढ़ में नृशंस हत्याकांड
बालिका के शव से मिला सीमेन, खून, आरोपी के कपड़े डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब में भेजे गए थे। बृहस्पतिवार को इसकी रिपोर्ट आ गई। पुलिस का कहना है कि मासूम बच्ची के शव से मिले खून और आरोपी के कपड़ों से मिले खून के दाग भी मैच हो गए हैं। उधर पीड़ित बच्ची के परिवार ने भी मांग की है कि आरोपी को फांसी से कम कोई सजा ना मिले। इस वारदात के बाद से पीड़ित परिवार सन्न रह गया है। पूरे उत्तराखंड में रेप कांड के आरोपी को फांसी पर लटकाए जाने की मांग चल रही है।

#उत्तरकाशी_रेप_और_हत्या_मामले_में_डीएनए_टेस्ट_से_हुई_पुष्टि



जनपद उत्तरकाशी के डुंडा में मासूम बच्ची की रेप और हत्या...

Posted by Uttarakhand Police on Thursday, August 30, 2018


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home