पहाड़ में हड़कंप…डेढ़ साल के बच्चे के साथ उफनती नदी में कूदी मां
Aug 31 2018 8:52PM, Writer:कपिल
इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। मौके पर रेस्क्यू टीम लगातार खोजबीन में जुटी है। फिलहाल दोनों को कोई भी पता नहीं लग पाया। महिला का नाम अंजी देवी बताया जा रहा है, जो कि अगस्त्यमुनि के डोबलिया गांव की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम बिक्की सिंह बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि परिवारिक कहल के चलते महिला ने ये आत्मघाती फैसला लिया और अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ पुल से मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। इस वक्त भारी बारिश की वजह से मंदाकिनी नदी उफान पर है। इस वजह से रेस्क्यू टीम को खोजबीन में भी काफी परेशानी आ रही है।
यह भी पढें - उत्तरकाशी: गुड़िया के गुनहगार को फांसी की तैयारी! फॉरेंसिक जांच में मिले ठोस सबूत
बताया जा रहा है कि अंजी देवी परिवार में किसी झगड़े के बाद अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ बाहर निकली। इसके बाद उसने मंदाकिनी नदी में पुल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। भयंकर उफान की वजह से महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस इस जांच में भी जुटी है कि आखिर महिला ने क्यों नदी में छलांग लगाई। इसके बाद ही इस घटना की असली वजह सामने आ सकेगी। नदी का उफान बार बार बचाव दल के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इसके बाद भी जवान लगातार महिला और बच्चे की खोजबीन में जुटे हैं। देखना है कि इस मामले में आगे क्या निकलकर सामने आता है।