image: Sanjay dutt to fight against drugs in uttarakhand

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ जंग लड़ेंगे संजय दत्त, हर जिले में चलाएंगे महाअभियान

Sep 2 2018 11:19AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड की खूबसूरती से यूं तो पूरा बॉलीवुड अच्छी तरह से वाकिफ है। लेकिन ये बात भी सच है कि उत्तराखंड की खूबसूरती को एक ज़हर दागदार कर रहा है। उस ज़हर का नाम है नशा। ये बात सच है कि आज उत्तराखंड में हर जगह नशे का काला साम्राज्य फैल रहा है। नशे से लड़ने के लिए बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त उत्तराखंड में मुहिम छेड़ते नज़र आएंगे। अच्छी बात ये है कि संजय दत्त ने खुद ही इस बात के लिए अपनी इच्छा जताई है। यूं तो वो देशभर में इस मुहिम को चलाना चाहते हैं लेकिन उनकी दिली चाह है कि देवभूमि उत्तराखंड से वो इस मुहिम की शुरुआत करें। संजय दत्त की रुचि को देखते हुए राज्य सरकार ने भी उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा भी कुछ खास बातें हैं, जिनके बारे में आपका जानना जरूरी है।

यह भी पढें - उत्तरकाशी: गुड़िया के गुनहगार को फांसी की तैयारी! फॉरेंसिक जांच में मिले ठोस सबूत
दरअसल उत्तराखंड के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। पुलिस और खुफिया विभाग विभाग के आंकड़े भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। खासतौर पर स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूशन के आसपास नशे के सौदागरों ने अपना जाल फैलाया हुआ है। चरस, गांजा, स्मैक और ना जाने क्या क्या युवाओं को थमाकर ये लोग भविष्य पर सवालिया निशान लगा रहा हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान ज़रूर चलाती है लेकिन नशे का व्यापार पूरे उत्तराखंड में बदस्तूर जारी है। इस धंधे में लिप्त असली गुनहगार अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में अलग अलग राज्यों के आला अधिकारियों की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में उत्तराखंड के हाल पर चिंता जताई गई थी। इस वजह से बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के खुद-ब-खुद आगे आने से राज्य सरकार उत्साहित है।

यह भी पढें - पहाड़ का युवा..पहाड़ में ही रहा और शहर की नौकरी से ज्यादा कमाकर दिखाया..गर्व है
दूसरी अच्छी बात ये भी है कि इस वक्त तमाम बॉलीवुड स्टार्स और बॉलीवुड जगत उत्तराखंड की तरफ आकर्षित हो रहा है। ये बात सच है कि संजय दत्त युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं।खास बात ये भी है कि वो खुद भी ड्रग्स की परेशानी स जूझ चुके हैं। जिंदगी में उन्होंने खुद से जंग लड़कर नशे के जाल से खुद को आज़ाद किया है। इस बीच संजय दत्त उत्तराखंड में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे उन्हें उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर भी सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुंबई में इन्वेस्टर्स समिट के लिए रोड शो के दौरान संजय दत्त से उनकी फोन पर बात हुई थी। संजय दत्त ने खुद कहा कि वो ड्रग्स के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं और वो इसके लिए ब्रांड एंबेसेडर बनने को तैयार है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home