उत्तराखंड के पूनम पांडे हत्याकांड का राज़ खुला, अर्शा पांडे ने पुलिस को बताई बड़ी बातें
Sep 2 2018 2:09PM, Writer:कपिल
शौक, सेक्स, नशे और अपराध का एक ऐसा तिलिस्म. जिहां उत्तराखंड के युवा बुरी तरह से फंस गए हैं। हल्द्वानी में पूनम पांडे हत्याकांड हुआ और इसके बाद से पूरे उत्तराखंड में ये खबर आग की तरह फैल गई थी। लूट और दर्दनाक हत्या वाली इस वारदात में पूनम पांडे को गोली मारी गई थी। अर्शा पांडे के चेहरे पर घूंसे से कई वार किए गए थे। इसके बाद पालतू कुत्ते को भी जान से मार डाला गया था। अर्शा पांडे अब तक अस्पताल में भर्ती थी लेकिन अब वो बोल सकती है और एक-दूसरे की बातों को अच्छे तरीके से समझ सकती है। अर्शा पांडे ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन उसने ही अपने दोस्तों के लिए दरवाजा खोला था। अर्शा ने पुलिस के सामने उन तीन लड़कों के नामों का भी खुलासा किया है। हालांकि अर्शा ने ये भी बताया कि वारदात के मास्टर माइंड उस वक्त मौके पर नहीं थे।
यह भी पढें - उत्तराखंड में क्रूरता की हदें पार, पूनम पांडे हत्याकांड से सहम गई देवभूमि
आइए इस बारे में आपको बताते हैं कि आखिर इस हत्याकांड का कनेक्शन क्या है। पुलिस और एक्सपर्ट्स की जांच अब उस मोड़ पर आ गई है, जहां उत्तराखंड के युवाओं का एक स्याह सच सामने आ रहा है। अब तक इस हत्याकांड में पुलिस ने जितने भी युवाओं से पूछताछ की है, वो हुक्का बार के शौकीन हैं। कुछ ने बियर बार में जाने की बात कही तो कुछ लड़कियों ने कहा कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वो किसी भी हद तक गुज़र जाती हैं। दोस्ती के फेर में फंसकर युवतियां नशे की गिरफ्त में हैं। डिग्री कालेज से लेकर इंटर कालेज के लड़के लड़कियां भी इस गैंग में शामिल हैं। पहले शरीर में नशे की हवस जगाई और फिर अपराध के दलदल में घसीट दिया। ना जाने कितने लड़के-लड़कियों अवैध संबंधों के जाल में फंस गए। इस दलदल से अगर कोई निकलना चाहता है, तो उसे जान से मार दिया जाता है।
यह भी पढें - उत्तराखंड के पूनम पांडे हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, एक वीडियो भी मिला
अर्शा पांडे के साथ भी शायद कुछ ऐसा ही हुआ। पुलिस जल्द ही इस बारे में बड़ा खुलासा करने वाली है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात के आखिरी मोड़ पर पहुंचा जा चुका है जिन युवक-युवतियों से पुलिस ने अब तक पूछताछ की है, उनमें से ज्यादातर चौंकाने वाले खुलासे हैं। कच्ची उम्र में उत्तराखंड के युवा सेक्स, शराब, चरस, गांजा, स्मैक, एलएसडी और ना जाने कैसे कैसे अपराधों की तरफ बढ़ रहे हैं। हल्द्वानी में तो ये कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। तड़क-भड़क और अपने शौक पूरे करने के लिए युवा गलत हांथोंं फंस गए हैं। अर्शा से कुछ और भी जानकारियां ली जा रही हैं। अर्शा के बयान के आधार पर हत्या की उलझी गुत्थी अब सुलझती दिख रही है।