image: grandfather molest his grand daughter in haldwani uttarakhand

उत्तराखंड में दादा ने पोती को बनाया हवस का शिकार, नशे की लत में कई बार लूटी इज्जत!

Sep 3 2018 1:50PM, Writer:कपिल

आंखें बंद कर लीजिए और कल्पना कीजिए एक ऐसे उत्तराखंड की जहां देवताओं का वास हुआ करता था। अब उन बंद आंखों को खोलिए..आपको दागदार होते रिश्ते, खून से सने हाथ, तड़पते लोग और घरों में मची चीख-पुकार ही दिखेगी। ये सच है और इस सच के साथ जीना सीखिए। हल्द्वानी..जिसे कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहा जाता है, उस हल्द्वानी से बीते एक हफ्ते में ऐसी ऐसे वारदातें और शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं कि इंसानियत पर से ही भरोसा उठ जाएगा। इस शहर में एक जगह है शक्तिफार्म...जहां दादा ने ही अपनी पोती को हवस का शिकार बना दिया। उसने नाबालिग पोती को घर में अकेला पाकर रेप कर दिया। एक बार भी नहीं सोचा कि दादा और पोती का रिश्ता कितना पवित्र होता है ? सारे रिश्ते एक तरफ और शरीर की भूख एक तरफ ?

यह भी पढें - धिक्कार है ! देवभूमि के सार्वजनिक शौचालय में रोई मां की ममता, तमाशा देखता रहा सिस्टम
जब बच्ची के पिता घर लौटे, तो उसने ये सारी कहानी पिता को बता दी। एक बेटा अपने बाप की करतूत को अपनी बेटी के मुंह से सुन रहा था। पिता मजदूरी का काम करता है और घर पर रहते थे दादा और पोती। दादा को रोजाना शराब पीने की लत थी। शराब पीकर अपनी हवस की भूख शआंत करने का सिलसिला दो महीने पहले ही शुरू हो गया था। ना जाने कितनी बार उसने अपनी ही पोती को अपना शिकार बनाया और ना जाने कितनी धमकियां दीं। दादा कभी अपनी पोती को जान से मारने की धमकी देता तो कभी उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे देता। 63 साल की उम्र में उस बूढ़े आदमी के सिर पर हैवान सवार हो गया था। पुलिस ने पोस्को, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस शख्स के और भी किस्से जानेंगे तो होश उड़ जाएंगे।

यह भी पढें - उत्तराखंड के पूनम पांडे हत्याकांड का राज़ खुला, अर्शा पांडे ने पुलिस को बताई बड़ी बातें
गांव के लोगों को जब ये बात पता चली तो उन्होंने एक एक करके उसके बारे में खुलासे करने शुरू कर दिए। बताया गया कि 20 साल पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। बताया ये भी गया कि आरोपी कुछ साल पहले अपने रिश्ते की एक भांजी को भी अपने साथ लेकर आया था। उस दौरान उसने अपनी भांजी की शादी कराई और अपने ही पास रख लिया। अब वो हल्द्वानी में अपने बेटे के साथ रह रहा था। जिस नाबालिग के साथ रेप हुआ है, उसकी मां इस दुनिया में नहीं है। बिन मां की बेटी आखिर किस पर भरोसा करे ? उसका तो दुनिया के सारे रिश्तों से ही भरोसा उठ गया होगा। तीन साल पहले पिता अपनी बेटी को स्कूल में पढ़ाने के लिए हल्द्वानी लेकर आए थे। दादा भी पोती के साथ आ गया और शक्तिफार्म में रहने लगा। ऐसी शर्मनाक हरकत सामने आई है कि इंसानियत से ही भरोसा उठ गया।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home