image: uttarakhand police jawan saved a life in pauri garhwal

पहाड़ का खाकी वर्दी वाला जांबाज..छुट्टी पर होकर भी फर्ज निभाया..एक जिंदगी को बचाया

Sep 4 2018 3:07PM, Writer:कपिल

हमें गर्व है उत्तराखंड पुलिस में कुछ ऐसे जवान हैं, जो दिलेरी के साथ अपने फर्ज को निभाना जानते हैं। ऐसे जवानों के लिए दिल में सम्मान पैदा होता है, जो छुट्टी पर होने के बाद भी अपने फर्ज को समझते हैं। हम जिस जवान की बात कर रहे हैं, उनका नाम है विपुल खंडूरी। विपुल खंडूरी पौड़ी गढ़वाल में कांस्टेबल के पद पर तैनान हैं। विपुल खंडूरी पिछले कुछ दिनों से अपने निज़ी काम की वजह से छुट्टी पर चल रहे थे। इसी दौरान वो एक जरूरी काम से श्रीनगर जा रहे थे। रास्ते में गढ़वा गाड नाम की जगह पड़ती है। विपुल ने देखा कि वहां लोगों की भीड़ जमा है। उन्होंने संवेदनशीलता को समझा और मौके पर पहुंचे। तब जाकर पता चला कि एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। यहां पर विपुल चाहते तो मन ही मन कह देते कि ‘छोड़ ना यार छुट्टी पर हूं, क्या फर्क पड़ता है।’...लेकिन नहीं…

यह भी पढें - उत्तराखंड पुलिस का ये जांबाज बना सुपरहीरो
विपुल के लिए छुट्टी से ज्यादा अपनी वर्दी का फर्ज प्यारा था। बहादुर विपुल तुरंत खाई में उतरे। काफी देर की मशक्कत के बाद वो बाइक सवार के पास पहुंचे और पहले उसे बचाने की जद्दोजहद में जुट गए। कहते हैं कि हादसे में एक एक सेकंड बेहद कीमती होता है और आपने अगर किसी की जान बचा ली, तो आप वास्तव में देवदूत हैं। ऐसा ही काम विपुल खंडूरी ने कर दिखाया। बाइक सवार विकास नौटियाल को सकुशल खाई से बाहर ले आए। विकास जब खाई से बाहर आए और खुद तो सुरक्षित महसूस किया तो कांस्टेबल विपुल खंडूरी को गले लगा दिया। वहां मौजूद कई लोगों को बाद में पता चला कि खाई में गिरे शख्स की मदद करने वाला तो एक कांस्टेबल है। खुले दिल से विपुल की तारीफ हुई। होनी भी चाहिए..क्योंकि उत्तराखंड पुलिस के एक कांस्टेबल के द्वारा अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन किया गया।

यह भी पढें - उत्तराखंड पुलिस का काम तारीफ के काबिल है
आज उत्तराखंड पुलिस में विपुल खंडूरी जैसे कई जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक पेज में इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आप भी देखिए।

#उत्तराखंड_का_खाकी_वर्दी_वाला_फरिश्ता



Uttarakhand Police के ऐसे जवानों के लिए दिल में और भी सम्मान पैदा होता है, जो...

Posted by Uttarakhand Police on Friday, August 31, 2018


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home