देवभूमि में एक परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या, संगीन वारदात से मचा हड़कंप!
Sep 4 2018 5:04PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है ? बीते कुछ दिनों से दुष्कर्म, हत्या, लूट, डकैती, फिरौती तो जैसे आम बात हो गई है। सुरक्षित कौन है? शायद इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं। अब एक ऐसी वारदात सामने आई है कि इस भयानक मंज़र को देखने वालों के भी होश उड़ गए। मौत का नंगा नाच और खून से खिलवाड़ करती ये खबर हर किसी की रूह कंपा देने के लिए काफी है। ये चंपावत जिले की वारदात है। चंपावत और हल्द्वानी आज उत्तराखंड में अपराधों का गढ़ बन चुके हैं। चंपावत के सील्याड़ ग्राम सभा के उदाली गांव के चांचडी तोक में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। आपसी रंजिश में ऐसा भी क्या खून खौल उठा कि एक ही परिवार के तीन लोगों की लाशें बिछा दी? पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आइए इस वारदात के बारे में आपको सब कुछ बताते हैं।
यह भी पढें - पहाड़ में मातम..एक ही परिवार से उठी 14 अर्थियां
पुलिस ने इस वारदात क दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने बताया कि मौका-ए-वारदात पर कृष्ण सिंह, उनकी पत्नी मनू देवी और मां पार्वती देवी का शव पड़ा मिला। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक कृष्ण सिंह के तीन पुत्र प्रकाश, भीम और सचिन गुजरात मे काम करते है। जो आरोपी पकड़े गए हैं उनका नाम प्रीतम सिंह और विशाल बताया जा रहा है। ये दोनों ही आरोपी हरिद्वार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और बीते चार दिन से इसी गांव में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि एक बात ने इतना विवाद पकड़ा कि हत्यारों के सिर पर खून सवार हो गया। हत्या करने के बाद कृष्ण सिंह और उनकी पत्नी मनू देवी के शव को हल्का घास से ढका रखा था। घटना स्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती भी बरामद की है।