image: DM deepak rawat with school kids

Video:टीचर्स डे पर DM दीपक रावत का ये वीडियो देखिए, ऐसे बने गरीब बच्चों के दोस्त

Sep 5 2018 3:47PM, Writer:कपिल

ये उत्तराखंड के एक सरकारी स्कूल के बच्चे हैं..किसी के पिता ठेली चलाते हैं, तो किसी के पिता रेहड़ी चलाते हैं, किसी की मां दूसरों के घरों में काम करती हैं, तो किसी की मां मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालती हैं। इन बच्चों को क्या चाहिए होता है ? अच्छी शिक्षा, थोड़ा सा हौसला, थोड़ी सी दोस्ती और थोड़ा सा प्यार। जो अधिकारी इन बच्चों के हुनर को पहचाने, उनका साथ दे और उन्हें प्यार दे..ऐसे अधिकारी को शिक्षक दिवस पर हमारा सलाम। हरिद्वार के डीएम दीपक रावत इन बच्चों का हुनर अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए अपने ही अंदाज में वो छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। स्कूल में बच्चों को क्या शिक्षा दी जा रही है, इसका अंदाजा भी दीपक रावत छात्रों से बात करके लगा देते हैं। आज जरा उनका ये अंदाज भी देख लीजिए। वीडियो जरा पुराना है लेकिन हर किसी के लिए ये वीडियो एक प्रेरणा है।

यह भी पढें - DM दीपक रावत में जेल में बंद महिला कैदियों से बंधवाई राखी..देखिए
सोशल मीडिया पर डीएम दीपक रावत के अब तक एक्शन पैक वीडियो ही वायरल होते रहे है। कहते हैं कि एक कुशल अधिकारी वो होता है, जो बेईमानों का दुश्मन हो, कड़े फैसले लेने में हिचकता ना हो, एक प्रखर शिक्षक हो और आमजन का मित्र हो। उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि देवभूमि में ऐसे अधिकारी भी हैं। इनमें से दीपक रावत का नाम कौन नहीं जानता। आज दीपक रावत बुराई और बेईमानी करने वालों के लिए काल हैं, तो भले लोगों के लिए सेवक हैं। डीएम दीपक रावत भ्रष्टाचारियों के लिए दुश्मन हैं, तो बच्चों के लिए दोस्त हैं। इसी का एक नज़ारा तब देखने को मिला जब दीपक रावत एक स्थानीय सरकारी स्कूल में उन बच्चों से मिलने पहुंचे जो बेहद ही गरीब परिवारों से हैं। आप भी शिक्षक दिवस पर ये स्पेशल वीडियो जरूर देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home