image: tension in new tehri

पहाड़ में शिक्षिका से छेड़छाड़ के बाद आक्रोश, बिजनौर के दो लड़कों को लोगों ने जमकर कूटा

Sep 6 2018 2:52PM, Writer:कपिल

सवाल फिर से उठता है कि आखिर ऐसा कब तक होगा ? सवाल फिर से पहाड़ कि माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा का है। सवाल ये भी है कि बाहर से आए हुए लोग कब तक पहाड़ की बहू-बेटियों पर गंदी निगाहें डालेंगे ? टिहरी के प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव बाज़ार में जो कुछ भी हुआ है, वो हैरान करता है और शर्मसार भी। आरोप लगा है बिजनौर के दो लड़कों पर, जो कि टिहरी में वैल्डिंग का काम करते हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि ये दोनों लड़के हिंदू धर्म के नहीं हैं। दोनों लड़कों ने स्कूल से घर जा रही शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। वो तो छोड़िए इसके बाद दोनों गुंडों ने चाकू की नोंक पर शिक्षिका को धमाकाया। ज़रा सोचिए और अपने दिमाग पर ज़ोर डालिए कि पहाड़ में ये हो क्या रहा है ? इसके बाद वो युवती वहां से लंबगांव की तरफ भागी।

यह भी पढें - देवभूमि की बेटी बोली 'मुझे इंसाफ दो वरना में आत्मदाह कर दूंगी'
बड़ी मुश्किल से वो बाज़ार पहुंची और स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी दी। स्थानीय लोगों को जब घटना का पता चला तो गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया। दोनों युवकों को पकड़ कर बाजार में कुटाई शुरु हो गई। दोनों गुंड़ों की धुनाई की और उसके बाद उनका जुलूस निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों को भीड़ से छुड़ाया और अपने साथ थाने ले आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये दोनों लड़के बिजनौर के रहने वाले हैं और लंबगांव के पास ही वैल्डिंग की दुकान में काम करते हैं। गुस्साए लोगों ने दोनों ही युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाजार में धरना दिया गया है चक्का जाम किया गया। तनाव को देखते हुए बाज़ा में फोर्स तैनात की गई है। सवाल फिर से वो ही है कि आखिर कब तक बाहर से आए ऐसे चंद लोग पहाड़ की बेटियों पर नजरें गड़ाएंगे?


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home