image: tension in new tehri after allegation of molestation

Video: पहाड़ में उबाल..टिहरी में शिक्षिका से छेड़छाड़ के बाद बवाल..देखिए दो वीडियो

Sep 6 2018 3:44PM, Writer:कपिल

जैसे कि हमने आपको बताया था कि टिहरी में दो लड़कों पर दिन-दहाड़े एक शिक्षिका से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इसके बाद दोनों ने शिक्षिका को चाकू भी दिखाया और उसके बाद से टिहरी में माहौल गरमा गया है। हम आपको दो वीडियो दिखा रहे हैं कि किस तरह से प्रतापनगर में आक्रोश का माहौल है। आपको बता दें कि बिजनौर के दो लड़कों पर गंभीर आरोप लगा है। ये दोनों ही लड़के टिहरी में वैल्डिंग का काम करते हैं। आरोप है कि दोनों लड़कों ने स्कूल से घर जा रही शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। वो तो छोड़िए इसके बाद दोनों गुंडों ने चाकू की नोंक पर शिक्षिका को धमाकाया। इसके बाद वो युवती वहां से लंबगांव की तरफ भागी। इन दो वीडियो के जरिए समझ सकते हैं कि इस वक्त टिहरी में क्या हालात है।



बड़ी मुश्किल से वो बाज़ार पहुंची और स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी दी। स्थानीय लोगों को जब घटना का पता चला तो गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया। दोनों युवकों को पकड़ कर बाजार में कुटाई शुरु हो गई। दोनों गुंड़ों की धुनाई की और उसके बाद उनका जुलूस निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों को भीड़ से छुड़ाया और अपने साथ थाने ले आई। पहले आप ये वीडियो देखिए।



बाहर से आए हुए लोग कब तक पहाड़ की बहू-बेटियों पर गंदी निगाहें डालेंगे ? टिहरी के प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव बाज़ार में जो कुछ भी हुआ है, वो हैरान करता है। गुस्साए लोगों ने दोनों ही युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाजार में धरना दिया गया है चक्का जाम किया गया।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home