Video: एक्शन में देवभूमि का दबंग जिलाधिकारी, धर्मनगरी में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई
Sep 8 2018 5:48PM, Writer:कपिल
एक बार फिर से उत्तराखंड के दबंग जिलाधिकारी दीपक रावत सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की तो सभी के होश उड़ गए। दरअसल हर कोई जानता है कि धर्मनगरी कहे जाने वाले हरिद्वार में शराब और नशाखोरी पर प्रशासन द्वारा लगाम लगाई जा रही है। इस बीच कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें नियम और कानूनों की कोई परवाह नहीं है। प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे नशे का गंदा धंधा फल फूल रहा है। डीएम दीपक रावत को इस बात का पता चला, तो वो ऐसे ठिकानों का पता करने निकल पड़े, जहां से युवाओं के बीच नशे की लत का पनपाया जा रहा है। इस वीडियो के जरिए आप देख सकते हैं कि किस तरह से डीएम दीपक रावत एक दुकान पर छापा मार रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस दुकान में शराब, चरस, गांजा की सौदाबाज़ी होती है।
यह भी पढें - देवभूमि के हर जिले को चाहिए ऐसे जिलाधिकारी..गर्व है
जब दुकान की जांच की गई तो वहां से शराब की बोतल निकली, गांजा, चरस जैसे नशों के दौरान प्रयोग किया जाने वाला सामान बरामद हुआ। पुलिस की नाक के नीचे ऐसा काम हो रहा है, ये देखकर हर कोई हैरान रह गया। हरिद्वार के डीएम दीपक रावत इन्हीं कामों की वजह से जनता के बीच लोकप्रिय होते जा रहे हैं। हर बार डीएम दीपक रावत की कोशिश रहती है कि जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा हो। ये वही वो कोशिश है, जिसके ज़रिए वो एक सशक्त जिलाधिकारी के रूप में उभरे हैं। वास्तव में उत्तराखंड में कुछ जिलाधिकारी ऐसे हैं, जिनके कामों की देशभर में तारीफ की जाती है, डीएम दीपक रावत उन जिलाधिकारियों में से एक हैं। राज्य समीक्षा का ऐसे जिलाधिकारियों को ससाम, जो निस्वार्थ भाव से अपने कामों को अंजाम दे रहे हैं। आप भी डीएम दीपक रावत के एक्शन का ये वीडियो देखिए।