image: chardham yatra starts gangotri yamunotri kapatotghatan

देवभूमि उत्तराखंड : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले.. शुरू हुई चारधाम यात्रा

उत्तरकाशी में अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई।
May 8 2019 2:40PM, Writer:ईशान

जिस पावन यात्रा का श्रद्धालु लंबे वक्त से इंतजार करते थे, वो पवित्र चारधाम यात्रा गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो गई है। मंगलवार को अक्षय तृतीया के पावन मौके पर विधिवत हवन, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों साथ गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 11.30 बजे खोले गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। गंगोत्री धाम के साथ ही दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगोत्री और यमुनोत्री में मां गंगा-यमुना के जयकारे लगाए...उनका अभिनंदन किया। गंगोत्री में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगोत्री के दर्शन किए। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर गढ़वाल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम, जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढें - बाबा केदारनाथ का ये रूप अद्भुत है.. पांडवाज़ ने तैयार किया बेहतरीन गीत.. देखिए
वहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बर्नीगाड़ में यमुना में स्नान किया। विधिवत मंत्रोच्चार और हवन के बीच यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। इससे पहले यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुना की डोली शनि देव की अगुआई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। मंगलवार सुबह 8:40 बजे पर यमुना की डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर से बाहर निकाली गई। इसके बाद 8:45 पर यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। देव डोली के रवाना होने से पहले ग्रामीणों ने पारंपरिक लोक नृत्य किया। मां यमुना के जयकारे लगाए। मां यमुना की डोली को भव्य रूप से सजाया। दोपहर सवा एक बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। बता दें कि विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है, प्रदेश सरकार ने भी श्रद्धालुओं के स्वागत और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home