उत्तराखंड: भीमताल झील में गिरी कार, पहाड़ के लोगों की दिलेरी से बची पर्यटक की जान
कहते हैं इंसान का इंसान के काम आना चाहिए और ये ही काम भीमताल के स्थानीय लोगों ने कर दिखाया।
Jun 7 2019 12:54PM, Writer:आदिशा
हादसा...अगर ऐसे वक्त में कोई एक सेकंड के लिए आपकी जिंदगी बचाने के लिए आगे आए, तो वो देवदूत से कम नहीं। ये बात भी सच है कि उत्तराखंड के लोगों की दिलेरी के चर्चे पूरे देश में हैं। किसी की मदद करने में उत्तराखंड के लोग घबराते नहीं और अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। ऐसा ही एक नजारा भीमताल में देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और झील में समा गई। जब झील में कोई कार समा जाए...तो समझ लीजिए कि मौत निश्चित है। लेकिन जो मौत के मुंह से किसी जिंदगी को वापस से लाए, तो वो देवदूत से कम नहीं। जानकारी के मुताबिक कार में सवार युवक अभिषेक अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वो परिवार को होटल में छोड़कर किसी काम से भीमताल जा रहा था। आगे पढ़िए
यह भी पढें - अपनी 'नन्ही कली' को छोड़कर चले गए प्रकाश पंत..अफसर बेटी के नाम लिखी थी ये कविता
सामने से एक बाइक आ रही थी और अभिषेक उस बाइक को बचाने में कार से नियंत्रण खो बैठा। कार ने नियंत्रण खो दिया और सीधे भीमताल झील में समा गई। बस फिर क्या था ? मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को इस बारे में खबर की। सवक्त ज्यादा नहीं था और युवक की जान बचाना ज्यादा जरूरी था। ऐसे में स्थानीय लोग ही झील में उतर गए और युवक को झील से बाहर ले आए। बात में प्रशासन की टीम वहां पहुंची और कार को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार पूरी तरह झील में डूब चुकी थी। यानी अगर जरा सा भी देर हो जाती, तो युवक का बचना मुश्किल था। वास्तव में एक बार फिर से उत्तराखंड के लोग बाहर से आए पर्यटक के लिए मददगार साबित हुए हैं। अभिषेक ने भी इसके बाद स्थानीय लोगों का बहुत शुक्रिया अदा किया।