image: Maharasthra governor reached Dehradun

राज्यपाल बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, बदरी-केदारधाम के करेंगे दर्शन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने चार दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गए हैं...
Oct 4 2019 12:51PM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का देहरादून पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। भगत सिंह कोश्यारी चार दिवसीय दौरे पर देहरादून आए हैं। वो गुरुवार को देहरादून स्थित राजभवन पहुंचे। जहां उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उनका स्वागत किया। उत्तराखंड आने की खुशी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के चेहरे पर साफ दिख रही थी। लंबे वक्त के बाद वो अपने लोगों के बीच पहुंचे हैं। गुरुवार की शाम राज्यपाल कोश्यारी ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यूं तो भगत सिंह कोश्यारी का देहरादून आना नई बात नहीं है, पर नई बात ये है कि महाराष्ट्र का राज्यपाल पद संभालने के बाद ये पहला मौका है, जबकि भगत सिंह कोश्यारी देहरादून आए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वो सीधे देहरादून के राजभवन पहुंचे। राजभवन में उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से बातचीत की। दोनों के बीच कई विषयों पर सम सामयिक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दोस्ती का कत्ल, सिर्फ 3 हजार रुपये के लिए दोस्त ने दोस्त को मार डाला
उत्तराखंड की राज्यपाल से मुलाकात के बाद भगत सिंह कोश्यारी ओल्ड बीजापुर अतिथि गृह पहुंचे और वहां आराम किया। गुरुवार का दिन उनके लिए बेहद व्यस्तता भरा रहा। शाम को भगत सिंह कोश्यारी रेसकोर्स पहुंचे, जहां उनसे मिलने के लिए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी कार्यकर्ता आए हुए थे। उन्होंने राज्यमंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल, और विधायक हरबंस कपूर के साथ ही प्रदेश बीजेपी पदाधिकारियों से मुलाकात की। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अगले तीन दिन देहरादून में ही रहेंगे। शुक्रवार को वो एक नागरिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 5 अक्टूबर को वो बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगे। 6 अक्टूबर को हरिद्वार और ऋषिकेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वो 7 अक्टूबर को मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home