चंडी प्रसाद भट्ट को मिलेगा इंदिरा गांधी सम्मान, जिंदगी भर पहाड़ में रहकर पहाड़ को संवारा
रमन मैगससे, पद्म भूषण और गांधी शांति सम्मान पा चुके मशहूर पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को इंदिरा गांधी सम्मान से नवाजा जाएगा...
Oct 12 2019 1:44PM, Writer:कोमल नेगी
उत्तराखंड के लोगों को पहाड़-प्रकृति से प्यार है, इसी समृद्ध परंपरा को निभा रहे हैं मशहूर पर्यावरणविद और समाजसेवी चंडी प्रसाद भट्ट। चंडी प्रसाद भट्ट किसी पहचान के मोहताज नहीं है, पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इस साल उन्हें राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ये अवॉर्ड कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सम्मान में हर साल दिया जाता है। इस साल ये सम्मान राष्ट्रीय एकता के लिए चंडीप्रसाद भट्ट को दिया जाएगा। 31 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चंडी प्रसाद भट्ट को ये सम्मान देंगी। 31 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर भवन में होने वाले कार्यक्रम में पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सरकार की पहली ई-कैबिनेट बैठक अगले महीने, हो रही हैं बड़ी तैयारियां
मशहूर पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट चमोली के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 1964 में गोपेश्वर में दशोली ग्राम स्वराज्य संघ की स्थापना की थी। ये वही संगठन था जो कि उत्तराखंड के चिपको आंदोलन का सूत्रधार बना। चंडी प्रसाद भट्ट को साल 1982 में कम्युनिटी लीडरशिप के लिए रमन मैगससे सम्मान मिल चुका है। साल 2005 में वो पद्म भूषण से सम्मानित हुए, साल 2014 में उन्हें गांधी शांति सम्मान से नवाजा गया। अब 31 अक्टूबर को उन्हें राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवॉर्ड में सम्मान पत्र के साथ 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। 31 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चंडी प्रसाद भट्ट को ये सम्मान देंगी।