उत्तराखंड: लॉकडाउन के बीच घर में बवाल, विवाहिता ने खुद को लगाई आग..देखिए वीडियो
उत्तराखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो वास्तव में सोचने पर मजबूर कर देती है। मन में कई सवाल खड़े होते हैं। देखिए वीडियो
Apr 12 2020 7:58PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर हरिद्वार के भगवानपुर थाने से सामने आई है। लॉकडाउन के चलते देशभर में गरीब लोगों के परिवारों में रोटी का संकट सामने खड़ा है। प्रशासन द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि ऐसे परिवारों तक हर हाल में राशन पहुंचाया जा रहा है। अब एक खबर उत्तराखंड के भगवानपुर थाने के ग्राम चोली शाहबुद्दीनपुर की है। इस वक्त पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि इस इलाके के एक घर में एक विवाहिता ने खुद को आग लगा दी। एक तरफ विवाहिता के पति का कहना है कि घर में खाने पीने का सामान खत्म हो गया था, तो इस वजह से उसकी पत्नी ने खुद को आग लगा दी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति के घर में पहले ही राशन पहुंचाया गया था और उस गांव के ग्राम प्रधान द्वारा भी उसके घर में राशन पहुंचाया गया था। सवाल ये है कि आखिर सच क्या है? इसके लिए आपको ये वीडियो देखना भी काफी जरूरी है। आगे देखिए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जमातियों की वजह से सील हुए इलाके में भड़के लोग, सड़क पर उतरकर किया विरोध
पति की मानें तो उसकी पत्नी ने खुद को आग इसलिए लगाई क्योंकि घर में पैसे और खाने पीने की दिक्कत थी। इस वजह से पत्नी ने अपने शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। जानकारी मिली है कि महिला का पति मजदूरी का काम करता था। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस बीच पुलिस का कहना है कि पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। एक दिन बात अचानक बिगड़ गई और महिला ने खुद को आग लगा दी। साथ ही पुलिस का कहना है कि महिला के पति द्वारा घर में राशन सामग्री ना होने की बात कही गई है, वो झूठ है। फिलहाल आप भी ये वीडियो देखिए...इस संबंध में पुलिस की एक टीम जांच में जुटी है।
वीडियो साभार- हिन्दुस्तान न्यूज