image: Rishikesh Mayor Anita Mamgain

ऋषिकेश की मेयर ने खुद पकड़ी गाड़ी की स्टेयरिंग, खुद किया सैनिटाइजेशन.. देेखिए वीडियो

अनिता ममगाईं गुमानीवाला क्षेत्र का जायजा लेने पहुंची और स्वयं आपात वाहन की कमान संभालते हुए पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया और अपने बुलन्द हौसलों का प्रमाण दिया।
Apr 14 2020 8:18AM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

हिम्मत और जज्बा हो तो कोई भी चीज़ नामुमकिन नहीं है। पहाड़ की औरतें हर समस्या का सामना बड़े ही हिम्मत और साहस के साथ करती हैं। ऐसा ही एक हिम्मती काम किया है अनिता ममगाईं ने। ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगाईं जब गुमानीवाला क्षेत्र में सैनिटाजेशन का जायजा लेने पहुंची और वहां आपात वाहन चलाकर 1 घन्टे तक जगह-जगह सैनिटाइज किया। महापौर को ड्राइविंग करता देख हर कोई दंग रह गया। अनिता ममगाईं ने ऐसा करके ये भी साबित किया है कि लड़कियां केवल घरेलू काम करने के लिए ही नहीं बनी हैं। जरूरत पड़ने पर वे समाज के लिए ढाल भी बन सकती हैं और उसकी रक्षा भी कर सकती हैं। दरअसल कोरोना के चलते राज्य में जगह-जगह सैनिटाइजेशन चल रहा है। ऐसे में ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनीताममगाईं, पार्षद बीरेंद्र रमोला और पार्षद विपिन पन्त के साथ गुमानीवाला क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का जायजा लेने पहुंची। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - पहाड़ के लोकगायक गजेंद्र राणा का नया गढ़वाली गीत, आप भी देखिए ये वीडियो
वहां उन्होंने वार्ड संख्या 35 और 36 में सैनिटाइज कर रहे वाहन की स्टेयरिंग अपने हाथों में ली और तकरीबन एक घण्टे तक गाड़ी चला कर क्षेत्र को सैनिटाइज किया। महापौर को ड्राइविंग करता देख वहां उपस्थित लोग दंग रह गए और उनकी खूब प्रशंसा की। गाड़ी चलाते वक्त वे वहां के लोगों की हौसला अफ़जाई भी कर रही थीं। वे उनको समझा रही थी कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना की लड़ाई में अगर हम सब मिलकर आगे आयेंगे तो हम इसे हरा सकते हैं। उन्होंने तकरीबन एक घन्टे तक क्षेत्र में गाड़ी चलाई और लोगों के बीच कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाई। अपनी ज़िंदादिली का उदाहरण महापौर अनीता ममगाईं पहले भी दे चुकी हैं। अब आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - पहाड़ की भावना चुफाल Tik Tok पर बनी 1 मिलियन लोगों की पसंद, देखिए ये वीडियो
इससे पहले ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर कार्य करने वाले मजदूरों को उनके द्वारा 10 दिन का राशन वितरित किया गया। उनकी इन जिंदादिली और नेक काम को देखते हुए उनसे प्रेरित होकर वहां और महिलाएं एकत्रित हो गईं और सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए गरीबों के बीच खाना बांटा। देखिए वीडियो

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home