image: Pune to haridwar uttarakhand people reach

उत्तराखंड के लोगों को लेकर पुणे से हरिद्वार पहुंची ट्रेन...देखिए वीडियो

उत्तराखंड के प्रवासी लोगों को साथ लेकर एक ट्रेन पुणे से हरिद्वार पहुंच गई है। हम आपको इसका वीडियो दिखा रहे हैं...देखिए
May 12 2020 4:22PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के लोग, जो बाहरी राज्यों में फंसे हैं...उन्हें घर लाने के लिए सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके तहत आज 1207 प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन पुणे से हरिद्वार पहुंची। दोपहर बाद एक स्पेशल ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सभी यात्रियों को एक ही बार में बोगी से निकाला गया। रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्वास्थ्य विभाग के बीस काउंटर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लगाए गए। लोगों की सघन जांच हुई और इसके बाद उन्हें आगे जाने दिया गया । प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच के लिए 20 टीमें तैनात की गई हैं। खबर है कि अगले 3 दिनों में कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना में फंसे लोगों को भी रेल से लाने की कोशिश कर रही है। आगे देखिए वीडियो...

हरिद्वार पहुंचने के बाद सभी की स्वास्थ्य जांच हुई। हमारी अपील है कि गांव जाकर सभी लोग खुद को क्वारेंटाइन करें।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home