image: Darshani devi rauthan of rudraprayag donate 2 lakh in pm care fund

उत्तराखंड के अमर शहीद की पत्नी को सलाम कीजिए..कोरोना जंग में दान दिए 2 लाख रुपये

इन बुजुर्ग माता जी को हमारा बारम्बार सलाम है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये बुजुर्ग माता जी 1995 में शहीद हुए हवलदार कबोत्र सिंह की पत्नी हैं।
May 15 2020 3:12PM, Writer:गम्भीर सिंह बिष्ट

ये उत्तराखंड की वो माताएं हैं जिनके बारे में कितनी भी किताबें लिख लें...वो ही कम हैं। इन बुजुर्ग दादी को देखिए...इनका नाम है दर्शनी देवी रौथांण। श्रीमती दर्शना देवी रौथांण रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाली हैं। सबसे पहले आपको ये बता दें कि श्रीमती दर्शनी देवी ने पीएम केयर फंड में 2 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि हरेंद्र चौहान के माध्यम से 2 लाख रुपये का ड्राफ्ट पीएम केयर फंड में दिया है। अब आपको बताते हैं कि आखिर दर्शनी देवी कौन हैं...इनके बारे में जानकर आपको गर्व होगा। दर्शनी देवी के पति भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात थे। जी हां...उनका नाम था हवलदार कबौत्र सिंह। भारतीय सेना का वो जांबाज सिपाही 1965 में शहीद हो गया था। उस अमर जवान की पत्नी हैं दर्शनी देवी रौथांण। दर्शनी देवी रौथांण ग्राम पंचायत डोभा की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें - जय देवभूमि: 57 साल की महिला का नेक काम, कोरोना पीड़ितों के लिए दिए डेढ़ लाख रुपये
सिटिजन रिपोर्टर और समाजसेवी गम्भीर सिंह बिष्ट ने अपने फेसबुक पेज पर ये जानकारी दी है 'अगस्त्यमुनि विकसखण्ड की ग्राम पंचायत डोभा निवासी श्रीमती दर्शनी देवी रौथाण ने प्रधानमंत्री केयर फंड में 2,00000(दो लाख) रुपये का ड्राफ्टअधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि हरेंद्र चौहान जी के माध्यम से सौपा है। दर्शनी देवी के पति स्व0 कबोत्र सिंह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। जो 1965 में शहीद हो गये।'

देने के सौ कारण हैं, न देने के हजार बहाने हैं।



वृद्ध माता दर्शनी देवी जी ने पीएम केयर फंड में दान किऐ दो लाख...

Posted by Gambheer Singh Bisht on Friday, May 15, 2020


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home