उत्तराखंड: CBSE बोर्ड परीक्षाओँ की डेट शीट जारी..देखिए पूरी डिटेल
नव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डेट शीट शेयर की है। आप भी देख लीजिए
May 18 2020 2:10PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
CBSE बोर्ड ने 12वीं की बची परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। इसके तहत 12वीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक जुलाई से 15 जुलाई तक सीबीएसई 10वीं की परीक्षा होगी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डेट शीट शेयर की है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते CBSE बोर्ड ने जारी परीक्षाएं मार्च में स्थगित कर दी थीं। इसके बाद CBSE ने दूसरे लॉकडाउन के वक्त घोषणा कर दी थी कि दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं आयोजित होंगी। लेकिन 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं में से 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। ये मुख्य विषय वो विषय हैं जिनके जरिये विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर एडमिशन मिलना सुनिश्चित होता है. कई विश्वविद्यालय मेरिट के आधार एडमिशन लेते हैं जहां इन विषयों के नंबर अनिवार्य तौर पर जुड़ते हैं. यहां देखें डेट शीट
पहली डेट शीट
1
/
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डेट शीट शेयर की है।
दूसरी डेट शीट
2
/
12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं में से 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।