एक पहाड़ी ऐसा भी: DM ने लॉकडाउन में मजदूरोंं को दिया शिक्षा का तोहफा..देखिए वीडियो
रेड एफएम के आरजे काव्य एक बार फिर से अपना मशहूर शो ‘एक पहाड़ी ऐसा भी’ के सीजन-3 लेकर आए हैं। उनकी ये कहानी कोरोना हीरो के तौर पर उभर कर आए डीएम एसएन पांडेय की स्टोरी पर बेस्ड है। आप भी देखिए
Jun 15 2020 5:50PM, Writer:कोमल नेगी
कोरोना और इसके चलते लगे लॉकडाउन ने हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। लॉकडाउन को भले ही लोग कोस रहे हों, लेकिन इसी लॉकडाउन के समय का सही इस्तेमाल कर कुछ लोग समाज की तस्वीर बदलने में जुटे हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं चंपावत जिले के डीएम एसएन पांडेय और उनकी कहानी लेकर आए हैं आरजे काव्य-एक पहाड़ी ऐसा भी सीज़न 3 के साथ। डीएम एसएन पांडेय ने लॉकडाउन के दौरान साक्षरता की अलख जगाने के लिए ऐसा शानदार काम किया, जिसके बारे में जानकर आप भी इन्हें दाद देंगे। मार्च में जब देशभर में लॉकडाउन लगा तो प्रवासी मजदूर जगह-जगह फंस गए। चंपावत में भी यूपी और नेपाल के मजदूर फंसे थे। इनके रहने के लिए चंपावत, टनकपुर, बनबसा और लोहाघाट में कुल 10 क्वारेंटीन सेंटर बनाए गए। मजदूर क्वारेंटीन सेंटर में रहने लगे, लेकिन यहां समय काट पाना आसान नहीं था। ऐसे में डीएम एसएन पांडेय ने इन मजदूरों के लिए कुछ करने के बारे में सोचा। उन्होंने इनसे बातचीत की तो पता चला कि कई मजदूर कभी स्कूल नहीं गए, कईयों को अपना नाम लिखना तक नहीं आता था। बस फिर क्या था डीएम ने तुरंत इनकी शिक्षा के इंतजाम किए और इस तरह जिले के क्वारेंटीन सेंटर पाठशाला में तब्दील हो गए। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - Video: एक पहाड़ी ऐसा भी..देखिए कर्नल अजय कोठियाल पर बनी एक खूबसूरत कहानी
इस कोशिश के अच्छे नतीजे सामने आए। नेपाल के 55 वर्षीय प्रवासी मजदूर प्रताप बोरा ने जब पहली बार हिंदी में अपना नाम लिखा तो उनकी आंखों की चमक देखने लायक थी। वो बोले कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मुझे कोई सुपर पॉवर मिल गई हो। अब मुझे कोई अनपढ़ नहीं कहेगा। ऐसा ही अनुभव यूपी के बहराइच के रहने वाले प्रह्लाद का भी था। उन्होंने कहा कि अगर मैं स्कूल गया होता तो मजदूर नहीं बनता। अब मैं अपने बच्चों को खूब पढ़ाऊंगा, ताकि वो शिक्षित होकर आगे बढ़ सकें।
EK PAHADI AISA BHIEK PAHADI AISA BHI
Season 3 : Ep 02 : S N Pandey (DM Champawat) ☺️👏
RJ Kaavya Red FM
Presnted By UPES Arun Dhand
Artwork by Agam Johar Arts
#EkPahadiAisaBhi #CoronaHeroes
Posted by RJ Kaavya on Sunday, June 14, 2020
सच कहें तो डीएम एसएन पांडेय जैसे लोग ही हमारे सच्चे हीरो हैं। जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय को अवसर में बदल दिया। चलिए अब आपको डीएम एसएन पांडेय के प्रयासों पर तैयार एक शानदार वीडियो दिखाते हैं। रेडियो चैनल रेड एफएम के मशहूर शो ‘एक पहाड़ी ऐसा भी’ के सीजन-3 का एपिसोड-2 कोरोना हीरो के तौर पर उभर कर आए डीएम एसएन पांडेय की स्टोरी पर बेस्ड है। इसे रेड एफएम के आरजे काव्य ने तैयार किया है। कहानी को खूबसूरत बनाने में काव्य का साथ दिया है अगम जौहर ने और इसके प्रस्तुतकर्ता हैं UPES...वीडियो शानदार है, साथ ही इसमें छिपा संदेश भी...अगर आपके पास भी कोरोना हीरोज से जुड़ी कोई मोटिवेशनल स्टोरी हो तो हमसे जरूर शेयर करें।